• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


— एनटीपीसी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल


Sonbhadra । नसुनवाई के दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए सोमवार का दिन उस समय यादगार बन गया, जब उनकी आवागमन की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर दोनों दिव्यांगजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया।

जनसुनवाई के दौरान अनपरा निवासी दिव्यांग असगर हुसैन पुत्र तबाम मालू हुसैन जिलाधिकारी महोदय के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और आने-जाने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध होने से वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे तथा दूसरों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी।

इसी प्रकार अजय प्रताप सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह, निवासी ग्राम भैंसवार, तहसील घोरावल ने जिलाधिकारी महोदय को बताया कि उन्होंने कृष्णा पी.जी. कॉलेज, राजगढ़, मिर्जापुर में प्रवेश लिया है। उनका कॉलेज घर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। आवागमन का साधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे वे नियमित रूप से कॉलेज जाकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

दोनों दिव्यांगजनों की समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया गया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। उक्त मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एनटीपीसी के सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करते ही दोनों दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई। लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे दिव्यांगजनों के लिए यह क्षण बेहद भावुक था। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

उन्होंने जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन के प्रति बार-बार कृतज्ञता व्यक्त की। दिव्यांगजनों ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से उनके लिए आवागमन काफी आसान हो जाएगा। वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे तथा अजय प्रताप सिंह अपनी पढ़ाई भी नियमित रूप से जारी रख सकेंगे। उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

जनसुनवाई के दौरान घटित यह भावुक क्षण उपस्थित लोगों को भी भावुक कर गया। यह पहल दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का संबल प्रदान करने वाली रही।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चोपन में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा 2026-27 संपन्न, चयनित छात्र करेंगे जिले में प्रतिनिधित्व

Next Post

सोनभद्र. 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद, 33 परियोजनाओं से लगभग 4,068 लोगों को रोजगार

Next Post

सोनभद्र. 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद, 33 परियोजनाओं से लगभग 4,068 लोगों को रोजगार

Related Posts

  • सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता
  • सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
  • सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग
  • सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement