Last Updated:
Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रीखी की ‘बिग बॉस 20’ के घर में धमाकेदार एंट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. रैपर बादशाह से तलाक की खबरों की पुष्टि करने के ठीक कुछ दिनों बाद शो में पहुंचीं ईशा ने अपने अलगाव का दर्द बयां किया. वहीं, शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईशा का हौसला बढ़ाया और पुरानी बातें भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी.
बादशाह से अलग होने के बाद होने के बाद पत्नी ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में की एंट्री.
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर को हो चुका है. इस शो में रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है. प्रीमियर के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने बादशाह से अपने अलगाव को लेकर पहली बार खुलकर बात की. उन्होंने शो के मंच पर खुलासा किया कि उनका भरोसा टूटा था, जिसके चलते उन्हें रिश्ते को खत्म करने का कड़ा कदम उठाना पड़ा. बातचीत के दौरान सलमान खान ने उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी.
सलमान खान ने ईशा रिखी को दी मूव ऑन करने की सलाह
ईशा रिखी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं ‘बिग बॉस’ के मंच पर इसलिए आई हूं ताकि उस अतीत के साए से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बना सकूं. मैं चाहती हूं कि लोग असली ईशा को जानें और मेरा लक्ष्य यह शो जीतना है.’ बातचीत के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने भी उन्हें पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी. सलमान ने ईशा का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘हर किसी का ब्रेकअप होता है यार, देखो आपके सामने कौन खड़ा है. किसी को भी इस बात का क्रेडिट मत दो कि उसने आपको दुख पहुंचाया है. सामने वाला इंसान तो बहुत पहले ही आगे बढ़ चुका है और अब आपको भी आगे बढ़ना चाहिए.’
बादशाह-ईशा ने अलग होने की दी थी जानकारी
‘बिग बॉस 20’ में एंट्री से पहले ही बादशाह-ईशा रिखी ने कंफर्म कर दिया था कि वे दोनों अलग हो रहे हैं. 1 सितंबर को ही दोनों एक बयान जारी करते हुए अपने रास्ते अलग होने की जानकारी दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी को महज पांच महीने ही हुए थे. बयान में कहा गया था, ‘मैं और ईशा रीखी, आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं. यह निर्णय पूरी तरह से एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ लिया गया है. हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. इस मामले पर यह हमारा इकलौता बयान होगा, इसलिए हमारा विनम्र निवेदन है कि हमारे रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की मनगढ़ंत बातें या अटकलें न लगाई जाएं.’
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

