• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ट्विंकल खन्ना नहीं, शादी के लिए शिल्पा शेट्टी थी अक्षय की पहली पसंद, फिल्ममेकर ने ब्रेकअप की बताई वजह

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
ट्विंकल खन्ना नहीं, शादी के लिए शिल्पा शेट्टी थी अक्षय की पहली पसंद, फिल्ममेकर ने ब्रेकअप की बताई वजह


Last Updated:September 05, 2026, 18:36 IST

अक्षय कुमार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को डायरेक्टर सुनील दर्शन ने करीब ने देखा है. वे जब अपने करियर के सबसे निचले पायदान में थे, तब सुनील दर्शन की फिल्म ‘जानवर’ ने उनके स्टारडम को सातवें आसमान पर पहुंचाया था. उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार के रिश्ते का भी खुलासा किया जो एक-दूसरे से शादी करने के बेहद करीब थे.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा था. रवीना टंडन के साथ उनकी सगाई भी हो गई थी. हालांकि, वे पहली हीरोइन नहीं थीं, जिनके साथ उनका रिश्ता सीरियस था. वे फिल्म ‘धड़कन’ की को-स्टार शिल्पा शेट्टी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे. दोनों शादी करना चाहते थे. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय-शिल्पा की जिंदगी में ऐसा भी वक्त आया, जब वे शादी करने की तैयारी कर रहे थे. मशहूर फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय-शिल्पा की शादी होने ही वाली थी, मगर कुछ गलतफहमियों की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया. (फोटो साभार: IMDb)

सुनील दर्शन ने ‘मिनट्स ऑफ मसाला’ से बात करते हुए बताया, ‘उस समय अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता बहुत मजबूत था. मुझे लगा कि वे शादी करने ही वाले हैं, लेकिन कुछ गलतफहमियां हुईं और वे अलग हो गए.’ (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय कुमार के करियर में ऐसा भी वक्त था, जब उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही थीं. सुनील दर्शन ने 1999 में शिल्पा और अक्षय की हिट फिल्म ‘जानवर’ को डायरेक्ट किया था, जिसने उनकी किस्मत पलट दी थी. अक्षय कुमार इससे पहले ‘सपूत’, ‘लहू के दो रंग’, ‘इंसाफ: द फाइनल जस्टिस’, ‘दावा’, ‘तराजू’ सहित कई फ्लॉप फिल्में दे चुके थे. (फोटो साभार: IMDb)

सुनील दर्शन की फिल्म ‘जानवर’ से अक्षय कुमार के स्टारडम में जबरदस्त उछाल आया था जो रिलीज होते ही हिट साबित हुई थी. दर्शन ने बताया, ‘उनकी रुकी हुई सभी फिल्में जैसे ‘हेरा फेरी’, ‘धड़कन’ रिलीज के लिए तैयार हो गईं. अगले 25 सालों तक उनका करियर ऊंचाइयों को छूता रहा और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैंने उनके साथ कुल 7 फिल्में कीं.’

सुनील दर्शन ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘जानवर’ की रिलीज होने के बाद अक्षय ने अफवाह सुनी कि मैं अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को साइन कर रहा हूं. वह मुझसे बात करने आए और पूछा कि क्या उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत किया है. लेकिन, मैंने साफ किया कि मैं ऋतिक के घर गया तो था, लेकिन मैंने उन्हें साइन नहीं किया था. यह एक गलतफहमी थी. उन्होंने मुझसे वादा लिया कि मैं उनके साथ 100 फिल्में बनाऊंगा. मैंने कहा- ‘बहुत बढ़िया’.

अक्षय कुमार अगली फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जो 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. इसमें मूल रूप से मोहनलाल ने अभिनय किया था. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2008 की फिल्म ‘टशन’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ नज आए थे. वे अब 17 साल बाद ‘हैवान’ में दिखेंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म में बोमन ईरानी, ​​शारिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर अहम भूमिकाओं में हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 05, 2026, 18:36 IST



Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम गठित, मौके पर पहुंचकर जांच शुरू

Next Post

Kidambi Srikanth China Masters: उम्र 33, सामने वर्ल्ड नंबर-9… फिर भी श्रीकांत ने दिखाया दम, सीधे गेम में जीतकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री

Next Post
Kidambi Srikanth China Masters: उम्र 33, सामने वर्ल्ड नंबर-9… फिर भी श्रीकांत ने दिखाया दम, सीधे गेम में जीतकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री

Kidambi Srikanth China Masters: उम्र 33, सामने वर्ल्ड नंबर-9... फिर भी श्रीकांत ने दिखाया दम, सीधे गेम में जीतकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement