• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राजेश खन्ना-हेमा मालिनी का रोमांटिक गााना, लता मंगेशकर ने बहनोई संग गाकर किया अमर, हर पत्नी-प्रेमिका का है फेवरेट

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
राजेश खन्ना-हेमा मालिनी का रोमांटिक गााना, लता मंगेशकर ने बहनोई संग गाकर किया अमर, हर पत्नी-प्रेमिका का है फेवरेट


Last Updated:September 05, 2026, 11:46 IST

बॉलीवुड का वो कालजयी गीत जिसे लता मंगेशकर और आर डी बर्मन ने अमर बना दिया था. इस गाने को हेमा मालिनी और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था. ये गाना फिल्म ‘कुदरत’ का है. फिल्म पुनर्जन्म के रहस्य पर आधारित थी जिसका गाना आज भी लोगों का दिल जीत रहा है.

राजेश खन्ना-हेमा मालिनी का रोमांटिक गााना, लता मंगेशकर ने बहनोई संग किया अमरZoom

‘कुदरत’ का गाना सुपरहिट था.

नई दिल्ली. बरसात का मौसम है और हर तरफ खुशनुमा सा माहौल है. ऐसे में रोमांटिक गाने और चाय के बिना बारिश का महीना कुछ अधूरा सा लगता है. बॉलीवुड का एक ऐसा गाना है जिसके बिना बारिश का महीना अधूरा सा लगता है. इस रोमांटिक गाने की कहानी भी बहुत दिलचस्प है. फिल्म में राजेश खन्ना के साथ हेमा मालिनी दिखाई दी थीं. हेमा मालिनी और राजेश खन्ना के रोमांस ने फिल्म को अमर बना दिया था. ये फिल्म ‘कुदरत’ है और इसका गाना ‘तूने ओ रंगीला कैसा जादू’ किया है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपने बहनोई आरडी बर्मन के साथ मिलकर गाया था.

कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं. उनकी धुन कानों से होकर सीधे दिल तक पहुंचती है और फिर वहां से कभी निकलती नहीं. हिंदी सिनेमा का गीत ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया’ भी ऐसा ही है. 1981 में आई फिल्म ‘कुदरत’ का यह गीत जब पर्दे पर राजेश खन्ना और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया, तो यह महज एक रोमांटिक गाना नहीं रहा, बल्कि उस दौर के सिनेमा की खूबसूरत याद बन गया.

अमर हुआ हेमा मालिनी-राजेश खन्ना का गाना

हेमा मालिनी और राजेश खन्ना का गाना ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया’ भी ऐसा ही है. 1981 में आई फिल्म ‘कुदरत’ का यह गीत जब पर्दे पर दोनों कलाकारों पर फिल्माया गया, तो यह महज एक रोमांटिक गाना नहीं रहा, बल्कि उस दौर के सिनेमा की खूबसूरत याद बन गया. इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी जबकि इसको स्वरकोकिला के बहनोई आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. इसके बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे.

फ्लॉप थी फिल्म

फिल्म ‘कुदरत’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हेमा मालिनी और राजेश खन्ना की ये फिल्म पुनर्जन्म पर बनी है. इसकी कहानी एक ऐसी महिला की है जो पुनर्जन्म लेती है. उस महिला को पिछले जन्म में मार दिया जाता है. वो रेप विक्टिम रहती है जिसका रेप किया जाता है और उसे मौत की घाट उतार दिया जाता है. अपने दूसरे जन्म में वो अपने हत्यारों से बदला लेने के लिए आती हैं.


गाने ‘तूने ओ रंगीला’ के बोल कुछ ऐसे हैं- ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, पिया पिया बोले मतवाला जिया. बाहों में छुपा के ये क्या कियाओ रे पिया. तूने ओ रंगीले कैसा जादू कियापिया पिया बोले मतवाला जिया…ओ मेरे साजन कैसी धड़कन शोर मचाने लगी मन मेंजैसे लहराए नदियां का पानी लहर उठे रे मेरे तन मेंमुझ में समा के क्या किया ओ रे पियातूने ओ रंगीले कैसा जादू कियापिया पिया बोले मतवाला जिया…’ आज भी कुदरत का ये गाना लोगों का दिल जीत रहा है. आज के दौर में भी ये 80 के दशक का गाना प्रेमिकाओं और पत्नियों का पसंदीदा है. इस गाने में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के बीच का शानदार रोमांस दिखा था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 11:46 IST





Source link

Previous Post

चांदीपुरा वायरस: गुजरात और राजस्थान में टीमें तैनात, कैसे करेंगी काम, किन बातों की जांच?, Rajasthan Hindi News

Next Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मना भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

Next Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मना भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.