Last Updated:
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही यह क्राइम थ्रिलर दिवंगत दिग्गज एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म है. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर असरानी साहब के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस और सेट से उनके आखिरी शॉट की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं. जानिए अक्षय कुमार, सैफ अली खान और प्रियदर्शन ने असरानी साहब को किस तरह याद किया.
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म से जुड़ी एक इमोशनल अपडेट सामने आई है. दरअसल इस फिल्म में दिवंगत दिग्गज एक्टर असरानी भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि यह फिल्म असरानी साहब के निधन से पहले शूट की गई उनकी आखिरी फिल्म है.
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर करते हुए असरानी के साथ बिताए लम्हों को याद किया और सेट से उनके आखिरी शॉट से जुड़ी खास यादें फैंस के साथ शेयर की हैं.
अक्षय कुमार ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असरानी साहब की एक फोटो शेयर करते हुए बेहद इमोशनल मैसेज लिखा. अक्षय ने बताया कि असरानी साहब जैसे लेजेंडरी एक्टर के साथ काम करना हमेशा से उनके लिए एक बेहद खास अनुभव रहा है. उन्होंने लिखा कि हैवान के सेट पर बिताया गया वक्त और असरानी साहब का वो आखिरी शूटिंग शेड्यूल हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा. अक्षय ने कहा कि असरानी साहब का जाना पूरे सिनेमा जगत के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती.
View this post on Instagram

