• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

टेलीग्राम पर महिला ने लगाया पोर्न वीडियो का बाजार, 500 से 2000 लेकर ग्राहकों को भेजती थी अश्लील कंटेंट, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
टेलीग्राम पर महिला ने लगाया पोर्न वीडियो का बाजार, 500 से 2000 लेकर ग्राहकों को भेजती थी अश्लील कंटेंट, Uttar-pradesh Hindi News


टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला 500 से 2000 रुपये लेकर ग्राहकों को टेलीग्राम के जरिए पोर्न वीडियो भेजती थी।

UP News: यूपी के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नगला बीच क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12वीं पास महिला टेलीग्राम के जरिए युवाओं को पोर्न वीडियो भेजने के बदले रुपये वसूल करती थी। 500 से 2000 रुपये में ही वह अपने ग्राहकों को फंसाती थी और उनको रुपये आते ही वीडियो भेजती रहती थी। ऑनलाइन पेमेंट लेकर काफी समय से यह खेल चल रहा था। दो शादी होने के बाद वह मायके में रहती थी। मायके वालों ने गिरफ्तारी को लेकर थाने पहुंचकर विरोध किया लेकिन पुलिस के सबूत दिखाते हुए समझाने पर वे लौट गए।

थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला बीच की रहने वाली 29 साल की महिला की पहली शादी 2018 को अलीगढ़ क्षेत्र में हुई थी। पहले पति से उसको एक बेटी है। महिला पर गलत आचरण का आरोप लगाकर पति ने संबंध खत्म किया तो तलाक हो गया और परिजनों ने महिला की दूसरी शादी गाजियाबाद में कर दी थी। दूसरे पति से भी खुद के गलत आचरण को लेकर नहीं बनी और यहां भी पति से अलग हो गई। तीन साल से वह मायके में रह रही थी। महिला ने एक युवक से टेलीग्राम पर हिंदी और बॉलीवुड फिल्में डाउनलोड करना सीखा।

500 से 2000 रुपये में बेचती थी अश्लील कंटेंट

टेलीग्राम से फिल्मों और अन्य वीडियो के लिंक डाउनलोड करते करते वह इससे जुड़ती गई और कुछ साल से टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो देखने शुरू कर दिए। रोमांटिक और ‘सेलर हब 01′ नामक ग्रुप से जुड़ने के बाद वह सैकड़ों लोगों से जुड़ गई। महिला ने 30 से 50 रुपये चुकाकर अपना रजिस्ट्रेशन पोर्न साइट पर कर लिया, जहां से वह अश्लील वीडियो के लिंक डाउनलोड करने लगी। टेलीग्राम पर लोगों से चेट करती थी, उसी चेट के माध्यम से वह बच्चों के अश्लील वीडियो टेलीग्राम के जरिए 500 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक में बेचने लगी। पुलिस के पास पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट की एक साल की ट्रांजेक्शन भी आ गई है।

टेलीग्राम के जरिए डाउनलोड होता था वीडियो

इंस्पेक्टर बृज किशोर सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल में मिले लिंक में अधिकतर वीडियो भारतीय हैं। महिला टेलीग्राम के जरिए उन वीडियो को डाउनलोड करती फिर उन्हें उन ग्राहकों को बेच देती जो उससे टेलीग्राम पर चेट करते थे। महिला के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। महिला के मोबाइल डाटा, टेलीग्राम ग्रुप, चैट, डिजिटल लेनदेन और बैंक खातों को जांच के दायरे में लिया है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से टेलीग्राम ग्रुप सेलर स्टोरेज में पोर्न वीडियो मिले, जिसके आधार पर महिला के विरुद्ध कार्रवाई की है। उसके सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

हॉकी विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम, वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर में बनाई जगह, Hockey-world-cup Hindi News

Next Post

सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.