Last Updated:
‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ सिर्फ एक गाना या भजन बनकर नहीं रह गया है, बल्कि ये एक ऐसी रूहानी पुकार बन चुका है, जिसे सुनकर हर कोई भक्ति में सराबोर हो जाता है. एक दृष्टिबाधित सिंगर की लगन और प्रतिभा को जब सही मंच मिला तो उसने साबित कर दिया कि अगर नीयत और श्रद्धा सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. अब सिंगर ने इस सफलता का क्रेडिट भी दिया है.
सिंगर सुनील लोधी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सफलता पर खुशी जाहिर की.
नई दिल्ली. फिल्मों की दुनिया में कई बार कोई चेहरा नहीं, बल्कि एक आवाज दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना लेती है. कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के रहने वाले सुनील लोधी के साथ हुआ है. उनकी कहानी में संघर्ष भी है, भक्ति भी और एक ऐसा हुनर भी, जिसने उन्हें अचानक बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा दिया. सुनील ने अपने सुरों से ऐसा भजन गाया, जिसे सुनने के बाद लोग उनकी आवाज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने जहां सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़े हैं. वहीं इसके एक बेहद भावुक और भक्तिमय भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक चार्ट्स तक पर ऐसा जादू चलाया है कि हर कोई बस उसी धुन में लीन नजर आ रहा है.
‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन को अपनी रूहानी आवाज देने वाले दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी आज घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम बन चुके हैं. हर कोई उनके बारे में जानने की कोशिश में हैं. सुनील लोधी जानते हैं कि वह वायरल हो चुके हैं और हाल ही में उन्होंने इसके लिए पूरा क्रेडिट भी दिया.
अपनों के साथ जब कैमरे में कैद हुए सुनील लोधी
मध्य प्रदेश के सागर में हाल ही में सुनील लोधी अपनों से स्पॉट हुए. तंबूरा हाथ में लिए उन्होंने अपने अंदाज में लोगों के लिए फिर ये भजन गुनगुनाया. इस दौरार फिल्म की अप्रत्याशित सफलता और दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार पर जब समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने सुनील लोधी से बात की, तो वे बेहद भावुक नजर आए. अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुनील इस पूरी यात्रा का क्रेडिट दे डाला.
#WATCH | Sagar, Madhya Pradesh: On his bhajan being featured in the film ‘Hanuman Ansh’, visually impaired singer Sunil Lodhi says, “I received so much love. Our director played a huge role in my becoming viral; it was truly by the grace of Lord Hanuman that the entire film came… pic.twitter.com/etNOmHcmyB

