• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

समझ नहीं रहे हो मैं ग्राम प्रधान हूं…बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
समझ नहीं रहे हो मैं ग्राम प्रधान हूं…बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News


शाहजहांपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद को ग्राम प्रधान बताने वाला एक व्यक्ति यातायात पुलिसकर्मी से भिड़ता नजर आ रहा है। दोनों के बीच काफी बहसबाजी हो रही है। 

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में खुद को ग्राम प्रधान बताकर ट्रैफिक पुलिस को धमकाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रोजा अड्डे का बताया जा रहा है। चलती बाइक पर एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था। दूसरा बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। यह देखकर यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया।

बाइक रोके जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बाइक सवार खुद को ग्राम प्रधान बताते हुए पुलिसकर्मी से बहसबाजी करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। खुद को ग्राम प्रधान बताने वाले व्यक्ति ने यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए उसे धमकाने लगा। करीब आधे घंटे तक सड़क पर चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रोजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव कर प्रधानपति को वहां से भेजा।

बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक

जानकारी के अनुसार रोजा थाना क्षेत्र के रानापुर बरकतपुर गांव के प्रधानपति मानवेंद्र सिंह बाइक से शाहजहांपुर आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि वह मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। इसे लेकर यातायात पुलिसकर्मी ने बाइक रोककर कार्रवाई की। इसके बाद मौके पर बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। प्रधानपति यातायात पुलिसकर्मी से सवाल-जवाब करने लगा। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी पुलिसकर्मी पर दबाव बनाते नजर आए। इसी दौरान पीले कुर्ते में एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। वह यातायात पुलिसकर्मी को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘अभी हम तुम पर मुकदमा दर्ज कराएंगे’

वीडियो में पीले कुर्ते वाला व्यक्ति यातायात पुलिसकर्मी से कहता सुनाई दे रहा है कि ‘अभी हम तुम पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।’ इसके बाद वह शाहजहांपुर नगर विधानसभा का नाम लेते हुए पुलिसकर्मी को चेतावनी देता है। इसी दौरान प्रधानपति भी मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो में यातायात पुलिसकर्मी पर बिना नेम प्लेट के होने और कथित तौर पर 1500 रुपये मांगने का आरोप भी लगाया जाता है। पीले कुर्ते वाला व्यक्ति यह भी कहता सुनाई देता है कि परिचय देने के बाद भी उन्हें रोका गया। इस पर यातायात पुलिसकर्मी अपने माथे पर हाथ रखकर कसम खाते हुए कहता दिखाई देता है कि उसे कोई परिचय नहीं दिया गया था।

पुलिस का ही चालान कराने की देते रहे धमकी

पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा पुलिसकर्मी को दी गई धमकियों की हो रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कराने और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही है। यातायात पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोग लगातार पुलिसकर्मी से उलझते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के कारण रोजा अड्डे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामला बढ़ता देखकर रोजा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद प्रधान पति को वहां से घर भेज दिया गया। इस मामले में टीआई प्रभारी विनय पांडेय का कहना हे कि प्रधान के पति मोबाइल से बात करते हुए बाइक चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी वजह से यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका था। बाद में समझाकर उन्हें घर भेज दिया गया।



Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

India vs Pakistan हॉकी मैच में भी हुई हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी? मैच खत्म होने के बाद दिखा ये नजारा, Hockey Hindi News

Next Post

सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement