• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘G फॉर गन्ना, J फॉर जाट… S और P को आने ही नहीं देंगे’ अखिलेश पर जयंत चौधरी का पलटवार

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘G फॉर गन्ना, J फॉर जाट… S और P को आने ही नहीं देंगे’ अखिलेश पर जयंत चौधरी का पलटवार


Last Updated:September 04, 2026, 21:02 IST

Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. सहारनपुर की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी ने अखिलेश के ‘चवन्नी’ और ‘एबीसीडी’ वाले तंज पर जोरदार पलटवार किया है. मंच से सपा नेताओं के पुराने वीडियो चलवाते हुए जयंत ने कहा कि ‘जी फॉर गन्ना’ और ‘जे फॉर जाट’ के समीकरण में सपा (SP) को यूपी में घुसने नहीं देंगे. इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की तारीफ करते हुए एनडीए गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया है.

‘G फॉर गन्ना, J फॉर जाट S-P तो आएगा ही नहीं’ अखिलेश पर जयंत चौधरी का पलटवारZoom

जयंत चौधरी.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों जुबानी जंग अपने चरम पर पहुंच गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए ‘चवन्नी’ और ‘एबीसीडी’ वाले बयानों पर अब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार किया है. सहारनपुर में आयोजित एक विशाल ‘स्वाभिमान रैली’ के दौरान जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

रैली को संबोधित करते हुए आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के बयानों का करारा जवाब दिया. उन्होंने मंच से बाकायदा सपा नेताओं के पुराने वीडियो चलवाते हुए कहा कि सिर्फ ‘एबीसीडी’ तक सीमित मत रहिए, आगे ई-एफ-जी भी आता है. जयंत ने तंज कसते हुए कहा, ‘जी फॉर गन्ना और जे फॉर जाट होता है… हम आपको जी और जे में ही ऐसा फंसा देंगे कि एस और पी (SP) तो आने ही नहीं देंगे.’ उनके इस बयान पर रैली में मौजूद समर्थकों ने जमकर तालियां बजाईं और उत्साह दिखाया.

सुन लो…क्या-क्या बात समाज के लिए कर रहे हैं लोग… pic.twitter.com/m6FXeCjqPA





Source link

Previous Post

टीम इंडिया के लिए राउंड-2 में नहीं होगी गलती की गुंजाइश, नीदरलैंड्स से हो सकता है मैच, Sports Hindi News

Next Post

सिंगरौली के जियावन में कोयला लदा ट्रक पलटते ही धधक उठा, चालक गंभीर घायल, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली के जियावन में कोयला लदा ट्रक पलटते ही धधक उठा, चालक गंभीर घायल, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के जियावन में कोयला लदा ट्रक पलटते ही धधक उठा, चालक गंभीर घायल, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.