• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज पर हो गया एक्शन, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज पर हो गया एक्शन, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया


होमताजा खबरDelhi

स्वतंत्र भारद्वाज पर हो गया एक्शन, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया

Last Updated:September 04, 2026, 18:13 IST

Swatantra Bhardwaj Detained: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. उसे बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया. दरअसल, शुक्रवार को नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और समर्थकों ने प्रदर्शन किया था. उन्होंने निशु आजाद के पिता पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने और सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की थी. वहीं, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था.

स्वतंत्र भारद्वाज पर हो गया एक्शन, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लियाZoom

छात्रा निशु आजाद के पिता पर हमला करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली पुलिस की हिरासत में.

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली पुलिस ने छात्रा निशु आजाद के पिता से मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है. भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया. उसके खिलाफ एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उसके बुलंदशहर में होने की इनपुट पर दिल्ली पुलिस की टीम सादे ड्रेस में उसे हिरासत में लेने पहुंची थी. हालांकि, वह वहां से भागने की फिराक में था. लेकिन समय रहते ही उसे हिरासत में ले लिया गया.

वहीं, जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल निशु आजाद ने शुक्रवार को अपने लिए सिक्योरिटी की मांग की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्हें नहीं पता कि उन पर कब और कहां हमला हो जाए. आजाद के पिता पर जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर हमला किया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि आरोपी को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसे गिरफ्तार कर भी लिया गया.

केस में धाराएं बढ़ाने की मांग

उन्होंने आगे कहा कि वह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ और नगीना के MP चंद्रशेखर आजाद के साथ दिल्ली पुलिस से मिलीं और मांग की कि केस में सेक्शन 307 और SC/ST एक्ट के संबंधित प्रोविजन जोड़े जाएं, साथ ही आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

सौरव दास ने भी समर्थन का दिया भरोसा

सीजेपी नेता सौरव दास ने राहुल गांधी के निशु आजाद को समर्थन का स्वागत किया है. साथी ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको दिल्ली पुलिस की ओर से उनकी सारी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि निशु के पापा के केस में धारा 307, 308, 326- SC-ST एक्ट के साथ लगेगा.

निशु को धमकी मिल रही है

सौरव ने आगे कहा कि निशु को ऑनलाइन धमकी मिल रही है. उसकी भी हमने शिकायत दी है. साथ ही हमने कहा है कि POCSO भी जोड़ा जाए. हमें दावा दिया गया था एक टीम बनाकर उसके अरेस्ट के लिए भेज रहे हैं. कांग्रेस का काम है ऐसे मुद्दों को उठाइए, हम खुश हैं कि उन्होंने ये मुद्दा उठाया.

संसद स्ट्रीट थाने पर CJP का प्रदर्शन

संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर शुक्रवार को सीजेपी (CJP) के सदस्यों सौरव दास और उनके समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान निशु के पिता संजय कुमार पर हुए हमले के मामले में एफआईआर की समीक्षा और सख्त धाराएं जोड़ने की मांग को लेकर किया गया था. वहीं, इस प्रदर्शन में निशु नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ पहुंची थी. प्रदर्शनकारियों की दिल्ली पुलिस के साथ कई घंटों तक वार्ता चली. सौरव दास ने बताया कि पुलिस ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है. स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर में धारा 306, 326 व एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट जोड़ा जा रहा है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

First Published :

September 04, 2026, 17:38 IST



Source link

Previous Post

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं, Hockey Hindi News

Next Post

सिंगरौली के कसर रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव, अधूरी नाली और खोदी सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली के कसर रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव, अधूरी नाली और खोदी सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के कसर रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव, अधूरी नाली और खोदी सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.