Last Updated:
Karishma Tanna Reveals Sons Name On Janmashtami: करिश्मा तन्ना और पति वरुण बंगेरा ने जन्माष्टमी पर अपने बेबी बॉय का नाम ‘वेद तन्ना बंगेरा’ रिवील किया है. जानिए इस संस्कृत नाम का गहरा मतलब और कपल की इस स्पेशल अनाउंसमेंट से जुड़ी पूरी खबर.
नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा के घर कुछ समय पहले ही एक बेहद प्यारी खुशखबरी आई थी. करिश्मा ने इसी साल जुलाई के महीने में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था और एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया था. तब से फैंस उनके बेबी बॉय की एक झलक देखने और उसका नाम जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
अब जन्माष्टमी के इस बेहद पावन और खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है. करिश्मा और वरुण ने अपने छोटे से कान्हा यानी अपने बेटे के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है.
जन्माष्टमी पर रिवील किया नाम
जन्माष्टमी का त्योहार हर किसी के लिए बहुत खास होता है और करिश्मा तन्ना ने भी इस दिन को अपने परिवार के लिए और यादगार बना दिया. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद क्यूट पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे का नाम रिवील करते हुए लिखा वेद तन्ना बंगेरा. यानी करिश्मा और उनके बिजनेसमैन हस्बैंड वरुण बंगेरा ने अपने लाडले बेटे का नाम वेद रखा है. सोशल मीडिया पर यह नाम सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के फ्रेंड्स कपल को बधाई देने लगे हैं और पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
View this post on Instagram

