• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विमल इलायची एड विवाद: अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने दिया स्पष्टीकरण, शाहरुख खान के जवाब का इंतजार

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
विमल इलायची एड विवाद: अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने दिया स्पष्टीकरण, शाहरुख खान के जवाब का इंतजार


Last Updated:September 04, 2026, 14:02 IST

विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कानूनी शिकंजे में फंसे अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है. सरोगेट एडवरटाइजिंग को लेकर इस मामले में शाहरुख खान को भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. एफडीए को अब भी किंग खान के रुख का इंतजार है.

ख़बरें फटाफट

इलायची एड विवाद में अजय-टाइगर ने दिया स्पष्टीकरण, शाहरुख के जवाब का इंतजारZoom

विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर फंसे अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और शाहरुख खान.

नई दिल्ली. विमल इलायची के विज्ञापन मामले में बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के नोटिस का जवाब दे दिया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर सुपरस्टार शाहरुख खान की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और एफडीए को उनके आधिकारिक जवाब का इंतजार है. इलायची के बहाने पान मसाला के सरोगेट विज्ञापन को लेकर घिरे इन सितारों पर कानूनी शिकंजा कसता दिख रहा है, ऐसे में देखना होगा कि किंग खान कब तक अपना रुख स्पष्ट करते हैं.

दरअसल, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने नोटिस में साफ कहा था कि विमल इलायची का यह विज्ञापन अप्रत्यक्ष रूप से विमल पान मसाला से जुड़ाव है. नियामक संस्था का मानना है कि इलायची के नाम पर इस ब्रैंड का प्रचार करना असल में पान मसाला ब्रैंड को ही प्रमोट करने का एक जरिया बन रहा है, जो नियमों के खिलाफ है. इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

इलाइची के नाम पर पान मसाला का प्रमोशन?

महाराष्ट्र एफडीए के जारी नोटिस में कहा गया कि पहली नजर में यह विज्ञापन विमल ब्रैंड का प्रचार करता प्रतीत होता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है. गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त (महाराष्ट्र) द्वारा 13 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत राज्य में पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे में इलायची के बहाने इस ब्रैंड का प्रचार एफएसएस अधिनियम 2006 का उल्लंघन है.

एफडीए ने तीनों सितारों को भेजा नोटिस

इस कार्रवाई के तहत एफडीए ने तीनों स्टार्स को नोटिस भेजा है. अजय देवगन को उनके जुहू स्थित बंगले और शाहरुख खान को मन्नत में नोटिस दिया गया, जबकि टाइगर श्रॉफ को उनकी कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के जरिए नोटिस थमाया गया है. इतने बड़े विवाद और कानूनी शिकंजे के बावजूद तीनों में से किसी भी एक्टर ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 04, 2026, 14:02 IST





Source link

Previous Post

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

Next Post

फोर्टिस ने शुरू किया ‘फिट गुरुग्राम’ अभियान, 4 अक्टूबर को होगी मैराथन; रजिस्ट्रेशन 22 से शुरू, Other-sports Hindi News

Next Post
फोर्टिस ने शुरू किया ‘फिट गुरुग्राम’ अभियान, 4 अक्टूबर को होगी मैराथन; रजिस्ट्रेशन 22 से शुरू, Other-sports Hindi News

फोर्टिस ने शुरू किया ‘फिट गुरुग्राम’ अभियान, 4 अक्टूबर को होगी मैराथन; रजिस्ट्रेशन 22 से शुरू, Other-sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.