• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जिस झरने पर बारिश में उमड़ती थी भीड़, वहां अब हो गया नो एंट्री, मिर्जापुर में पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जिस झरने पर बारिश में उमड़ती थी भीड़, वहां अब हो गया नो एंट्री, मिर्जापुर में पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट

Last Updated:September 04, 2026, 08:54 IST

Mirzapur Famous Waterfalls: बारिश के मौसम में पहाड़ों से गिरता झरने का पानी, चारों तरफ हरियाली और तेज बहाव के बीच रोमांच का अलग ही मजा होता है. लेकिन मिर्जापुर के खूबसूरत वॉटरफॉल में यही रोमांच अब जानलेवा भी साबित हो सकता है. लगातार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के बीच झरनों का जलस्तर और बहाव बढ़ गया है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने जिले के सभी प्रमुख वॉटरफॉल और पर्यटन स्थलों पर अगले आदेश तक पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है.

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित वॉटरफॉलों पर बारिश के मौसम को देखते हुए पर्यटकों के आने पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की ओर से फैसला लिया गया है. ऐसे में किसी भी वॉटरफॉल पर पर्यटक अगले आदेश तक नहीं आ सकेंगे.

मिर्जापुर जिले में कई खूबसूरत नजारे वाले वॉटरफॉल मौजूद हैं, जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. ऐसे में वॉटरफॉलों पर काफी संख्या में लोग बारिश के मौसम में पहुंचते हैं, जहां खूबसूरती का दीदार करते हैं.

मिर्जापुर जिले के सिरसी, टांडा फॉल, लखनिया दरी विंढमफॉल, सिद्धनाथ की दरी सहित अन्य वाटरफॉलो पर काफी संख्या में सैलानियों की भीड़ पहुंचती है, जहां मौसम की लुफ्त उठाने के साथी बाटी-चोखा लगाकर भी आनंद उठाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की ओर से सभी वाटरफॉलो पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

किसी भी वॉटरफॉल पर पर्यटकों के आवागमन पर पूरी तरीके से रोक लगा हुआ है. ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने पर पर्यटकों के ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी. मिर्जापुर के वॉटरफॉल बेहद खतरनाक है. सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से फैसला किया गया है.

मिर्जापुर के ज्यादातर वॉटरफॉलों में पानी बांधों से छोड़े जाने के बाद पहुंचता है. ऐसे में लगातार बांधों से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिसके बाद वन विभाग की ओर से यह फैसला किया गया कि अगले आदेश तक सभी पर्यटन स्थलों को बंद रखा जाए.

उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि अगले आदेश तक वॉटरफॉल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसे निरस्त करें. इसकी जगह कहीं और घूमने का प्लान बना सकते हैं. मिर्जापुर जिले में वॉटरफॉल खतरनाक है. ऐसे में पानी की वजह असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिसके मद्देनजर यह फैसला किया गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

September 04, 2026, 08:54 IST

Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप में 15 साल बाद मिला मेडल, Sports Hindi News

Next Post

सिंगरौली में स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पहुंचीं अभिभावकों के घर, नियमित स्कूल भेजने की अपील, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.