• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट


Last Updated:September 04, 2026, 00:00 IST

LDA Flat Discount: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर फ्लैट्स खरिदने वालों के लिए खुला ऑफर दे रही है. एलडीए ने ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत चुनिंदा अपार्टमेंट्स के फ्लैटों पर 1 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है. यह विशेष त्योहारी ऑफर 4 सितंबर से 14 सितंबर तक यानी मात्र 11 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा.

लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफरZoom

एलडीए के फ्लैट्स खरिदने पर मिल रही है सीधी छूट. (एआई इमेज)

LDA flat News: लखनऊ में अपना खुद का आशियाना खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शानदार ऑफर लाया है. जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के इस खास अवसर पर एलडीए ने अपने चुनिंदा अपार्टमेंट्स के फ्लैटों पर बंपर छूट का ऐलान कर दिया है. इस विशेष त्योहारी ऑफर के तहत घर खरीदारों को फ्लैट की कीमत के आधार पर सीधे एक लाख से लेकर दो लाख रुपये तक की भारी-भरकम छूट का सीधा लाभ मिलने जा रहा है.

प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक विवरण के अनुसार, यह सीमित अवधि का विशेष ऑफर 4 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक यानी मात्र 11 दिनों के लिए ही प्रभावी रहेगा. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि त्योहारों के इस सीजन में लोग अपने नए घर में प्रवेश करना बेहद शुभ मानते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के अंतर्गत यह खास छूट लाई गई है. जो लोग एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन प्रस्तावित अपार्टमेंट्स में फ्लैट बुक करेंगे, वे इस शानदार डिस्काउंट का तुरंत फायदा उठा सकेंगे.

किस फ्लैट पर मिलेगी कितनी छूट?

एलडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि फ्लैट की कीमत के अलग-अलग स्लैब के अनुसार छूट की राशि तय की गई है, ताकि हर वर्ग के खरीदार को इसका पूरा लाभ मिल सके:

  • 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट खरीदने पर खरीदारों को 1 लाख रुपये की सीधी छूट मिलेगी.
  • 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर ग्राहकों को 1.5 लाख रुपये की भारी छूट दी जाएगी.
  • वहीं, 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम फ्लैटों की खरीद पर पूरे 2 लाख रुपये की बंपर छूट का लाभ उठाया जा सकेगा.

इन प्रमुख अपार्टमेंट्स में लागू है ऑफर

प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजनाओं में उपलब्ध फ्लैटों को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक तरीके से आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. जिन अपार्टमेंट्स में विशेष ऑफर लागू किया गया है, उनमें 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK के फ्लैट उपलब्ध हैं. मुख्य रूप से निम्नलिखित परिसरों में यह छूट दी जा रही है:

  • श्रवण अपार्टमेंट
  • सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा)
  • स्मृति अपार्टमेंट
  • पूर्वा अपार्टमेंट

अधिकारियों का मानना है कि इस त्योहारी छूट से न सिर्फ फ्लैटों की बिक्री में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता के लिए अपने सपनों का घर खरीदना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. चूंकि यह ऑफर केवल 14 सितंबर तक ही वैध है, इसलिए इच्छुक खरीदार बिना देर किए एलडीए पोर्टल पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 04, 2026, 00:00 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

आंसुओं से लाल आंखें, चेहरे पर उदासी, पदक चूकने की कसक; वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे की तस्वीर, Hockey Hindi News

Next Post

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.