• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अक्षय कुमार से पवन कल्याण तक, कृष्ण का रूप धारण कर इन सितारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक एक्टर 17 बार बना कान्हा

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
अक्षय कुमार से पवन कल्याण तक, कृष्ण का रूप धारण कर इन सितारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक एक्टर 17 बार बना कान्हा


Last Updated:September 04, 2026, 03:55 IST

जन्माष्टमी पर अक्षय कुमार, पवन कल्याण, एन. टी. रामा राव, जेमिनी गणेशन और सचिन पिलगांवकर जैसे अभिनेताओं ने पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाया है. चलिए इन सभी सितारों की फिल्म से रूबरू करवाते हैं.

अक्षय से पवन कल्याण तक, कृष्ण का रूप धारण कर इन सितारों ने छोड़ी अमिट छापZoom

जन्माष्टमी आते ही कान्हा की बाल लीलाओं से लेकर उनकी शरारतें और गीता के संदेश याद आने लगते हैं. फिल्मों और टीवी ने कृष्ण की एक तस्वीर लोगों के मन में जरूर बना दी है. पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं रहा, क्योंकि इस किरदार के साथ दर्शकों की आस्था भी जुड़ी होती है. यही वजह है कि जब कोई अभिनेता कृष्ण बनकर स्क्रीन पर आता है तो उसके लुक से लेकर बोलने के अंदाज तक हर चीज पर दर्शकों की नजर रहती है.

हिंदी से लेकर तेलुगु और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में कई कलाकारों ने कृष्ण का किरदार निभाया है. कुछ कलाकारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया, तो कुछ की कृष्ण के रूप में पहचान लंबे समय तक याद रही.

अक्षय कुमार – बॉलीवुड में जब पर्दे पर कृष्ण के किरदार की बात होती है तो अक्षय कुमार का नाम जरूर आता है. 2012 में आई फिल्म ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी आम धार्मिक धारणाओं पर सवाल उठाने वाले कांजी लालजी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है और इसी कहानी में कृष्ण के रूप में अक्षय उनके साथ खड़े नजर आते हैं. फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया.

पवन कल्याण – तेलुगु सिनेमा में पवन कल्याण ने भी कृष्ण का किरदार निभाया. 2015 में आई ‘गोपाल गोपाला’ दरअसल ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ की तेलुगु रीमेक थी. इसमें पवन कल्याण ने कृष्ण का रोल किया. फिल्म में उनका किरदार आम इंसान के रूप में नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी में उनका कृष्ण रूप सामने आता है. पवन की लोकप्रियता को देखते हुए कृष्ण के इस किरदार ने तेलुगु दर्शकों के बीच भी काफी ध्यान खींचा.

एन. टी. रामा राव – भारतीय सिनेमा में कृष्ण के किरदार को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने वाले कलाकारों की बात हो तो एन. टी. रामा राव का नाम भी खास है. उन्होंने 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया, जिनमें ‘माया बाजार’, ‘श्री कृष्ण तुलाभरणम’, ‘श्री कृष्ण विजयमु’, ‘श्री कृष्ण सत्य’ और ‘पांडव वनवासम’ जैसी फिल्में शामिल हैं. कृष्ण के रूप में उनका अंदाज उस दौर के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा.

जेमिनी गणेशन – पुराने दौर की बात करें तो जेमिनी गणेशन ने भी पर्दे पर कृष्ण का रूप धारण किया था. 1948 की फिल्म ‘चक्रधारी’ से उनका नाम कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकारों में लिया जाता है. उस समय धार्मिक कहानियों पर फिल्में बनाना और उनमें देवी-देवताओं के किरदार दिखाना भारतीय सिनेमा का अहम हिस्सा था. ऐसे में कृष्ण का किरदार निभाना कलाकार के लिए सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी माना जाता था.

Advertisement
Advertisement

सचिन पिलगांवकर – सचिन पिलगांवकर का नाम भी इस लिस्ट में खास है. उन्होंने बहुत कम उम्र में कृष्ण का किरदार निभाया. 1971 की फिल्म ‘श्री कृष्ण लीला’ में वह बाल कृष्ण के रूप में नजर आए थे. इसके बाद 1979 में आई ‘गोपाल कृष्ण’ में उन्होंने बड़े कृष्ण का किरदार निभाया. फिल्म में सचिन के साथ जरीना वहाब भी थीं.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 04, 2026, 03:55 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

दिल्ली में UGC पर फिर हंगामा; जंतर-मंतर और सीपी पहुंचे प्रदर्शनकारी, फोर्स तैनात, Ncr Hindi News

Next Post

आंसुओं से लाल आंखें, चेहरे पर उदासी, पदक चूकने की कसक; वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे की तस्वीर, Hockey Hindi News

Next Post
आंसुओं से लाल आंखें, चेहरे पर उदासी, पदक चूकने की कसक; वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे की तस्वीर, Hockey Hindi News

आंसुओं से लाल आंखें, चेहरे पर उदासी, पदक चूकने की कसक; वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे की तस्वीर, Hockey Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.