7 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह में अभिनेता सुदेश बेरी और साहित्यकार डॉ. अवनीश राही के बीच ‘युग-संवाद’ होगा। इस दौरान साहित्य, सिनेमा, समाज और बदलते समय के सरोकारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अवनीश राही और सुदेश बेरी।
हिंदी दिवस के साहित्यिक पखवाड़े के अवसर पर साहित्य और सिनेमा का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दिल्ली में 7 सितंबर को राष्ट्रीय साहित्यिक संवाद के साथ ‘राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मान–2026’ समारोह आयोजित होगा। धर्मसूत्र प्रोडक्शन के तत्वावधान में नुवॉइस प्रकाशन एवं पेंगुइन रैंडम हाउस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ. अवनीश राही उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी होंगे।
राष्ट्रीय साहित्यिक संवाद में सुदेश बेरी डॉ. राही से उनके महाग्रंथ ‘मैं भूख हूँ’। एक युग-काव्य-संहिता (रोटी से राष्ट्र तक की वेदना) पर 14 सवाल करेंगे। ‘बॉर्डर’, ‘आर्मी’, ‘वीरगति’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्मों में अपने सशक्त किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर चुके सुदेश बेरी के सवालों के माध्यम से साहित्य और सिनेमा के बीच संवाद के साथ मनुष्य, समाज, संवेदना, न्याय, अस्तित्व और राष्ट्रबोध से जुड़े व्यापक प्रश्न सामने आएंगे।


