Last Updated:
कम बजट की ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर छाई. विशाल चतुर्वेदी निर्देशित फिल्म ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा. वीरेंद्र सहवाग, कंगना रनौत जैसे सितारों ने तारीफ की. डायरेक्टर ने अनुष्का-विराट से फिल्म देखने की गुजारिश की है.
फोटो क्रेडिट: Insta/Viratkohli & Movie Poster
बॉक्स ऑफिस पर कम बजट की ‘हनुमान अंश’ का दबदबा देखने को मिल रहा है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने यश की टॉक्सिक को भी आड़े हाथ लिया है. फिल्म देखने के बाद मधुर भंडारकर, कंगना रनौत से लेकर वीरेंद्र सहवाग जैसे सितारों ने इसकी तारीफ की है. वहीं मेकर्स चाहते हैं कि ‘हनुमान अंश’ को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी देखनी चाहिए.
हाल में ही क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने बच्चों के साथ ‘हनुमान अंश’ देखी. साथ ही सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी शेयर किया. इसी को लेकर ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह हमेशा से ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन रहे हैं. जब वीरेंद्र सहवाग ने रिटायरमेंट लिया तो उन्होंने क्रिकेट देखना ही बंद कर दिया था. उनके लिए क्रिकेटर द्वारा की गई तारीफ बहुत मायने रखती है.
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर अनुष्का-विराट से की अपील
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि वीरेंद्र सहवाग की तरह दूसरे क्रिकेटर से भी वह उम्मीद कर रहे हैं कि वह भी इस फिल्म को देखें और समझें. उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से भी अपील की कि वह भी इस फिल्म को जरूर देखें. डायरेक्टर ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि विराट और अनुष्का भी ये फिल्म देखें.अगर वह फिल्म देखते हैं तो मेरी पूरी टीम के लिए और भी ज्यादा खास पल रहेगा.’
‘हनुमान अंश’ किस पर आधारित है
‘हनुमान अंश’ पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. फिल्म पहले और दूसरे हफ्ते में फ्लॉप मानी जा रही थी लेकिन तीसरे हफ्ते में आते आते इसने कमाल कर दिया. लोगों की तारीफ के चलते ही ये फिल्म सफल हो पाई. बाबा नीम करोली के जीवन और सफर पर बनी फिल्म सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है जिसने 26 दिनों में 54.13 करोड़ रुपए का भारत में नेट कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म में किसने निभाया लीड रोल
हनुमान अंश में एक्टर शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करोली का किरदार निभाया है. उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है. वह रागिनी एमएमएस से लेकर सीआईडी और कुछ प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा चंदन आनंद भी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आए हैं.
About the Author

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें

