• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लॉजिक और फैक्ट्स वाले यूट्यूबर नीतीश राजपूत बिग बॉस 20 में कर रहे हैं एंट्री? सलमान के शो में बिखेरेंगे जलवा

Admin by Admin
September 3, 2026
in मनोरंजन
0
लॉजिक और फैक्ट्स वाले यूट्यूबर नीतीश राजपूत बिग बॉस 20 में कर रहे हैं एंट्री? सलमान के शो में बिखेरेंगे जलवा


Last Updated:September 03, 2026, 13:33 IST

Bigg Boss 20 New Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर इस वक्त इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ है. सलमान खान के इस मोस्ट अवेटेड शो को लेकर हर दिन कोई न कोई नई खबर सामने आ रही है. इसी बीच अब शो से जुड़ा एक और नया और बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. चर्चा है कि अपने दमदार रिसर्च के लिए मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रहे हैं. जानिए क्या है नीतीश राजपूत की इस धमाकेदार एंट्री का पूरा सच! नीचे पढ़ें पूरी खबर-

यूट्यूबर नीतीश राजपूत बिग बॉस 20 में कर रहे हैं एंट्री? Zoom

YouTuber Nitish Rajput In Bigg Boss 20: मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. चर्चा है कि नीतीश राजपूत टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एंट्री करने वाले हैं. अपने सीरियस और रिसर्च बेस्ड वीडियोज के लिए जाने जाने वाले नीतीश का नाम सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

कैमरे के सामने देश और समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बेबाकी से बात करने वाले नीतीश को अब सलमान खान के शो में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है. सोशल मीडिया पर ये रूमर्स काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

यूट्यूब पर बनाई तगड़ी पहचान

नीतीश राजपूत डिजिटल स्पेस का एक जाना माना नाम हैं. वो अपने यूट्यूब चैनल पर सोशल, पॉलिटिकल और एजुकेशनल कंटेंट बनाते हैं. उनके वीडियोज में डीप रिसर्च और फैक्ट्स होते हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. हाल ही में वो एसएससी एग्जाम इश्यू पर आवाज उठाकर भी काफी चर्चा में रहे थे. छोटी जगह से निकलकर करोड़ों व्यूज और सब्सक्राइबर्स हासिल करने वाले नीतीश का टीवी पर यह पहला बड़ा डेब्यू माना जा रहा है. नीतीश के इंस्टग्राम अकाउंट पर 3.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

रियलिटी शो में दिखेगा नया अंदाज

बिग बॉस के घर में जहां हर दिन ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और पर्सनल कंट्रोवर्सी देखने को मिलती है, वहां नीतीश राजपूत जैसे इंफॉर्मेटिव कंटेंट क्रिएटर का आना एक नया ट्विस्ट साबित हो सकता है. फैंस यह जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि जो इंसान हमेशा लॉजिक और फैक्ट्स पर बात करता है, वो बिग बॉस के घर के माहौल, टास्क और गिरगिट की तरह बदलते रिश्तों के बीच खुद को कैसे संभालता है.

View this post on Instagram





Source link

Previous Post

तो जेल भेजिए, खुले में कैसे घूम रहे थे 2,800 अपराधी?पुलिस के दावे पर CJP के सवाल, Ncr Hindi News

Next Post

US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने…, Tennis Hindi News

Next Post
US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने…, Tennis Hindi News

US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने..., Tennis Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.