• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live : विश्वनाथ धाम से मथुरा के लड्डू गोपाल के लिए आया उपहार, संगम नगरी में बाढ़ के खतरे का अलर्ट

Admin by Admin
September 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live : विश्वनाथ धाम से मथुरा के लड्डू गोपाल के लिए आया उपहार, संगम नगरी में बाढ़ के खतरे का अलर्ट


UP News and Updates in Hindi : अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

September 3, 202610:46 IST

स्वाइन फ्लू के लक्षण के बीच एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

बलिया के बेल्थरारोड स्थित चौकिया मोड़ इलाके में चार दिनों के भीतर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत से दहशत फैल गई. मृतकों में मां जोन्हिया, बेटी प्रीति और शिवचंद की पत्नी आशा शामिल हैं. परिजनों के मुताबिक तीनों को सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी. परिवार करीब एक महीने पहले कर्नाटक से घर लौटा था. बेटी प्रीति की शादी की तैयारियां चल रही थीं. मामला सामने आने के बाद डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची. सीएमओ ने कहा कि जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

September 3, 202610:35 IST

खतरे के निशान से चंद कदम दूर गंगा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. गंगा का जलस्तर करीब 70.42 मीटर दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान से करीब 80 सेमी नीचे है. अस्सी घाट पर सड़क तक गंगा पहुंच गई हैं. पुरानी अस्सी रोड पर छोटी और बड़ी नाव खड़ी हैं. कमोवेश सभी घाटों के यही हाल हैं.

September 3, 202609:56 IST

बिजनौर में मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतारने का काम शुरू

बिजनौर में धार्मिक स्थल मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतारने का काम शुरू हो गया है. एसपी केके विश्नोई और डीएम जसजीत कौर जिला कारागार का निरीक्षण करने कारागार पहुंचे हुए थे. निरीक्षण के दौरान जेल के बराबर में मस्जिद से अजान की तेज आवाज आ रही थी. अजान की आवाज ने अफसरों के निरीक्षण में खलल डाला तो एसपी ने तभी लाउड स्पीकर उतरवाने का आदेश जारी कर दिया. एसपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा था धार्मिक प्रवचनों की आवाज मानक से ज्यादा न हो. आवाज परिसर से बाहर न आये.

September 3, 202609:06 IST

25 हजार का इनामी आरोपी आदिल मुठभेड़ में घायल

प्रयागराज के कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला है. पुलिस की 25 हजार के इनामी फरार आरोपी आदिल के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी है. कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास मुठभेड़ हुई है. अपने एक अन्य साथी के साथ आदिल भागने की फिराक में था. पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि उसका साथी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में आदिल के पिता मुख्य आरोपी नौशाद को भी पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है. इसके अलावा अवैध पटाखा फैक्ट्री को लेकर पुलिस,प्रशासन और यूपी एटीएस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इस मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. दो फरार अन्य आरोपियों पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित है.

September 3, 202609:04 IST

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है.

September 3, 202608:46 IST

बांदा में वी-मार्ट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बांदा में वी-मार्ट के पास सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

 

September 3, 202608:46 IST

दो बाइकों की टक्कर में 2 युवक की मौत

सिद्धार्थनगर में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. मरने वाले में एक युवक नेपाल का है. फिलहाल, नेपाल में रहने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. दूसरे मृतक की पहचान संजय उम्र 34 वर्ष जगदीशपुर निवासी के रूप में हुई है.

 

September 3, 202608:46 IST

बाबा विश्वनाथ ने भेजा लड्डू गोपाल के लिए उपहार

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्वनाथ धाम से मथुरा लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार भेजा गया है.जन्माष्टमी 2024 से शुरू हुई इस परंपरा को इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया . बड़ी बात ये है कि विश्वनाथ मंदिर के तरफ़ से भेजे गए उपहार में इस बार दुनिया के सौ मंदिरों के उपहार भी शामिल हैं .

 

September 3, 202608:45 IST

संगम नगरी में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं. दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान के नीचे बह रही है. ‌बाढ़ का पानी पूरे संगम क्षेत्र में फैल चुका है. संगम से नागवासुकी होकर जाने वाला गंगा पथ यानी गंगा रिवर फ्रंट भी पानी में समा चुका है और रिहायशी इलाकों में अभी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है. ‌गंगानगर के कछारी इलाके में बाढ़ का पानी आने के बाद लोग बाढ़ रहा शिविर में पहुंचने लगे हैं. वही झूसी इलाके में बदरा चुनौती गांव का संपर्क बाढ़ के चलते शहर से कट गया है. ‌ बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है. डीएम कार्यालय में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. आपदा कंट्रोल रूम 24 × 7 संचालित किया जा रहा है. आपदा कंट्रोल रूम का इंचार्ज एक एडीएम स्तर के अधिकारी को बनाया गया है. आपका कंट्रोल रूम के तीन फोन नंबर अब तक जारी किए जा चुके हैं. 0532-2641 577, 2641 578 और 2644024 नंबरों पर फोन कर कोई भी व्यक्ति मदद मांग सकता है.

 



Source link

Previous Post

एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों को दी मंजूरी, इतना बड़ा होगा सपोर्ट स्टाफ, Sports Hindi News

Next Post

सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.