Last Updated:
90 के दशक का सिनेमा अपने सदाबहार गानों के लिए मशहूर है. साल 1990 में आई फिल्म ‘दूध का कर्ज’ का आइकॉनिक सॉन्ग ‘तुम्हें दिल से कैसे जुदा हम करेंगे’ 36 साल बाद भी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है. घने जंगलों के बीच जैकी श्रॉफ और नीलम कोठारी पर फिल्माया गया यह नगमा रोमांस का अहसास कराता है. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन अनु मलिक के संगीत और मोहम्मद अजीज-अनुराधा पौडवाल की जादुई आवाज ने इसे हमेशा के लिए कालजयी बना दिया.
36 साल बाद भी कम नहीं हुआ जैकी श्रॉफ-नीलम कोठारी के गाने का क्रेज. (फोटो साभार: यूट्यूब)
नई दिल्ली. रोमांटिक गानों के मामले में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का कोई जवाब नहीं है. 100 साल से ज्यादा के इतिहास में इस इंडस्ट्री ने हजारों लव एंथम दिए हैं, जिनकी धुन में लोग खो जाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने बारे में बताते हैं, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उस गाने का नाम है ‘तुम्हें दिल से कैसे जुदा हम करेंगे’. यह गाना ‘दूध का कर्ज’ (1990) फिल्म का है, जो हिंदी सिनेमा के सबसे हसीन और रोमांटिक नगमों में शुमार है. यह नगमा जब गूंजता है, तो सुनने वाला हर शख्स प्यार के अहसास में डूब जाता है. 36 साल बाद भी यह गाना संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है.
जैकी श्रॉफ और नीलम कोठारी का रोमांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ और नीलम कोठारी जंगल में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री ने आग लगा दी थी. यह मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई, लेकिन मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौडवाल की सुरीली आवाज से सजा गाना ‘तुम्हें दिल से कैसे जुदा हम करेंगे’ ने लोगों के दिलों को जीत लिया था.
क्या है ‘दूध का कर्ज’ फिल्म की कहानी?
‘दूध का कर्ज’ एक हाई-वोल्टेज रिवेंज थ्रिलर फिल्म थी. कहानी सूरज (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पालन-पोषण उसकी मां (अरुणा ईरानी) और एक वफादार नाग (सांप) मिलकर करते हैं. सूरज के पिता (अमरीश पुरी) की गांव के कुछ जमींदार और बाहुबली बेदर्दी से हत्या कर देते हैं. जब सूरज बड़ा होता है, तो वह अपनी मां के अपमान और पिता की मौत का बदला लेने निकलता है. फिल्म में आस्था, नाग-शक्ति और पारिवारिक बदले का अनोखा मेल देखने को मिला था.
फिल्म में अमरीश पुरी बने थे विलेन
फिल्म में जैकी श्रॉफ ने अपनी कड़क और एग्रेसिव एक्टिंग से जान फूंक दी थी. वहीं नीलम कोठारी की सादगी और खूबसूरती ने फिल्म में एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक तड़का लगाया. मां के रोल में अरुणा ईरानी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को भावुक कर दिया. खलनायक की भूमिका में अमरीश पुरी, सदाशिव अमरापुरकर, गुलशन ग्रोवर और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारों ने कहानी में रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया था. इस बेहतरीन फिल्म का निर्देशन अशोक गायकवड़ ने किया था.
बॉक्स ऑफिस पर क्या था फिल्म का वर्डिक्ट?
बताते चलें कि जैकी श्रॉफ और नीलम कोठरी की फिल्म ‘दूध का कर्ज’ 30 अगस्त 1990 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौर में लगभग 1.50 से 2 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी एवरेज साबित हुई थी. मगर इसके गानों की ऑडियो कैसेट उस जमाने में रातों-रात बिक गई थी.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

