• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

JK Gupta by JK Gupta
May 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल पांडेय…..


सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ चुर्क मोड़ स्थित एक होटल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी चुनावों की तैयारी को धार देना रहा।उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने “बूथ प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का आधार है।दूसरे सत्र में वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव ने “भाजपा का इतिहास” विषय पर चर्चा करते हुए भारतीय जनसंघ से भाजपा के गठन और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक की यात्रा को विस्तार से बताया।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का उल्लेख किया। तीसरे सत्र में नागेंद्र रघुवंशी ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और टीम भावना पर प्रकाश डाला। वहीं अशोक चौरसिया ने कार्य विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और चुनाव प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन. चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

कोन. बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व शिक्षक संकुलो को किया गया सम्मानित

Next Post

कोन. बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व शिक्षक संकुलो को किया गया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व शिक्षक संकुलो को किया गया सम्मानित
  • मुख्यालय. भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
  • चोपन. चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
  • मुख्यालय. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • दुद्धी. लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.