• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और तीव्र लू का अलर्ट

JK Gupta by JK Gupta
May 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन….


उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए लू एवं तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 20 और 21 मई को हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 19 मई से बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, आगरा, महोबा और आसपास के जिलों में तीव्र लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कई स्थानों पर तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक प्रभाव मजदूरों, किसानों, बच्चों, बुजुर्गों एवं धूप में लंबे समय तक कार्य करने वाले लोगों पर पड़ सकता है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि लू के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन करने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

बीजपुर. डीएवी का है संदेश, स्वच्छ सुन्दर हो भारत देश

Next Post

मुख्यालय. गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Next Post

मुख्यालय. गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व शिक्षक संकुलो को किया गया सम्मानित
  • मुख्यालय. भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
  • चोपन. चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
  • मुख्यालय. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • दुद्धी. लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.