• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. बिहार ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..


— आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, चोपन रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया आरोपी


बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में चोपन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों में शराब लेकर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी निवासी मधुबनी, बिहार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरियों से कुल 30 बोतल 8 PM (750 एमएल), 11 बोतल 8 PM (375 एमएल) तथा 05 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब चोपन क्षेत्र से खरीदकर बिहार ले जा रहा था, जहां शराबबंदी के कारण अधिक कीमत पर इसकी बिक्री की जाती है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब को सील करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोपन बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब एवं बीयर दुकानों से बिहार के लिए नियमित रूप से शराब की खेप भेजी जाती है। लोगों ने पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर शराब तस्करों व उनके सहयोगियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

कोन. कोचिंग से पढ़कर नदी में पहुंचे तीन दोस्त, दो की डूबने से मौत

Next Post

दुद्धी. मां को पिटता देख बेटी बनी ढाल, पिता के सिर पर ईंट मारकर बचाई जान

Next Post

दुद्धी. मां को पिटता देख बेटी बनी ढाल, पिता के सिर पर ईंट मारकर बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio