• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजापुर. संजीव खेड़ा सीईओ तो योगेश त्रिपाठी बने अध्यक्ष

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


रिहंदेश्वर महादेव मंदिर, एनटीपीसी, रिहंदनगर में सूर्य पुत्र, न्याय के देवता शनिदेव महाराज का प्राकट्य दिवस पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज का सरसों तेल, काला तिल, काली उड़द, नीले फूल एवं दीपों के साथ उनका पूजन एवं शनि चालीसा के पाठ के साथ संध्याकालीन भव्य महाआरती किया। तत्पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक संजीव खेड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा खेड़ा का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

संजीव खेड़ाजी पदोन्नति के साथ सीईओ बनकर रायपुर स्थानांतरित हुए है। इस कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक योगेश त्रिपाठीजी ने बखुबी किया। उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, आर एन वर्मा, जी सी साहु, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनन्त मोहन, अनिल त्रिपाठी, आर डी दुबे, रामजी द्विवेदी, रामानंद यादव, हरिओम मिश्रा, उदय उपाध्याय, श्रीकृष्ण भगवान पाठक, अवनीश पांडे आदि ने संयुक्त रूप से मंदिर समिति एवं मालवीय मिशन की ओर से संजीव खेड़ा एवं सीमा खेरा को अंगवस्त्र, रामचरितमानस, दुर्गा सप्तशती आदि भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने बताया की संजीव खेड़ाजी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उनकी योग्यता, क्षमता, कर्मठता और एनटीपीसी संस्था के प्रति निष्ठा को प्रबंधन ने पहचाना और उन्हें सीईओ पद पर पदोन्नति देकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंदिर समिति हमेशा आप दोनों की कमी महसूस करेगी। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि रिहंदेश्वर महादेव की कृपा आप दोनों पर हमेशा बनी रहे।

उसके बाद आर डी दुबे एवं राकेश राय ने संयुक्त रूप से योगेश त्रिपाठी जी को रिहंदेश्वर महादेव मंदिर समिति का अध्यक्ष एवं आर एन वर्मा तथा जी सी साहू जी को मंदिर समिति का उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा;जिसे मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर सहर्ष समर्थन दिया। तदुपरांत जयकारे के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

Previous Post

सलखन. गुरमा जेल मार्ग स्थित मीना बाजार घाघर नदी पुल नवनिर्माण कार्य कछप्प गति से होने लोगों में तीव्र आक्रोश

Next Post

मुख्यालय. ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, विभाग ने रातभर में बदली व्यवस्था

Next Post

मुख्यालय. ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, विभाग ने रातभर में बदली व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किस्मत को मात…अक्षमता पर प्रहार, दुनिया को झुकाकर पद्म श्री बनने वाले कौन हैं पैरा एथलीट प्रवीण कुमार
  • सोनभद्र. नेटवर्क से कटे क्षेत्रों को जोड़ने की कवायत शुरू
  • सोनभद्र. सर्वोच्च न्यायालय में होगा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन
  • ओबरा. आगामी होने वाली श्री राम कथा को लेकर धर्म प्रेमियों की बैठक
  • ओबरा. भा0अ0से0सं0 के अध्यक्ष ने पंचर बनाकर लीक होते पेपर के खिलाफ उठाई आवाज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.