• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. पत्थर खनन क्षेत्र में तेज रफ्तार टिपर का कहर, युवक की दर्दनाक मौत

JK Gupta by JK Gupta
May 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में तेज रफ्तार टिपर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टिपर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था और अवैध खनन को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सेक्टर-8 आकाशवाणी कॉलोनी निवासी अंकित कुमार चौरसिया (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली चढ़ाई के पास तेज रफ्तार टिपर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल अंकित को तत्काल सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खनन क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और भारी वाहनों के बेलगाम संचालन की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ था, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है और अवैध खनन के बाद होने वाले भारी वाहनों के परिवहन पर सख्त नियंत्रण की मांग तेज हो गई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने रात्रि में सलखन फीडर पर किया प्रदर्शन

Next Post

थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया

Next Post
थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया

थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio