• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नन्ही उम्र में बड़ा कमाल! अकीरा बंसल बनी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, इस खेल में रचा इतिहास

Admin by Admin
May 9, 2026
in खेल
0
नन्ही उम्र में बड़ा कमाल! अकीरा बंसल बनी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, इस खेल में रचा इतिहास


Last Updated:May 09, 2026, 19:59 IST

Jodhpur Akira Bansal Success Story: जोधपुर की 16 माह की अकीरा बंसल ने किक स्कूटर पर 3 मिनट 30 सेकेंड में 415.21 मीटर दूरी तय कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है. इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है. अकीरा की मां प्रियंका पारीक और पिता मानवेंद्र बंसल ने गर्व जताया. इससे पहले भी अकीरा का नाम इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है. उनकी यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. ब्लू सिटी जोधपुर की नातिन अकीरा बंसल ने बेहद कम उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. महज 16 माह की अकीरा ने किक स्कूटर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है. छोटी सी उम्र, नन्हे कदम और बड़ा हौसला… अकीरा की यह उपलब्धि अब सोशल मीडिया से लेकर परिवार और शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोलना भी शुरू नहीं करते, उस उम्र में अकीरा ने रिकॉर्ड बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

अकीरा बंसल ने स्केटिंग किक स्कूटर पर केवल 3 मिनट 30 सेकेंड में 415.21 मीटर दूरी तय कर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. अकीरा की मां प्रियंका पारीक और पिता मानवेंद्र बंसल ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया. जोधपुर स्थित ननिहाल में भी रिश्तेदारों और परिचितों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई. सोशल मीडिया पर अकीरा के वीडियो और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग उनकी एक्टिविटी और संतुलन की खूब तारीफ कर रहे हैं.

पहले भी बना चुकी हैं खास पहचान

अकीरा इससे पहले भी अपनी प्रतिभा को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. उनका नाम इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी एचीवर के रूप में दर्ज हो चुका है. परिवार के अनुसार अकीरा बचपन से ही काफी एक्टिव हैं और नई चीजें सीखने में विशेष रुचि रखती हैं. अकीरा का ननिहाल जोधपुर में, ददिहाल चेन्नई में है, जबकि परिवार वर्तमान में बेंगलुरु में रहता है. खास बात यह भी है कि अकीरा का जन्म फिलीपींस में हुआ था. इतनी छोटी उम्र में मिली इस उपलब्धि ने तीनों शहरों से जुड़े परिवारजनों को गौरवान्वित कर दिया है.

मां ने कहा- अकीरा हमेशा कुछ नया करने को तैयार रहती है

अकीरा की मां प्रियंका पारीक ने बताया कि अकीरा शुरू से ही काफी एक्टिव रही है. घर में जब भी कोई नई चीज दिखाई देती है तो वह उसे तुरंत सीखने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि इतनी छोटी उम्र में वह रिकॉर्ड बना लेगी, लेकिन उसकी ऊर्जा और रुचि देखकर हमेशा लगता था कि वह कुछ अलग जरूर करेगी. परिवार अब अकीरा को आगे भी नई गतिविधियों में प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रहा है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Jodhpur,Rajasthan



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

केकराही. पैक बोरा नदी में फेके जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

Next Post

मुख्यालय. आदर्श नगर पालिका सभागार में महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

Next Post

मुख्यालय. आदर्श नगर पालिका सभागार में महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio