• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. महाराणा प्रताप की जयंती पर मातृभूमि को समर्पित काव्य संध्या का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
May 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप की जयंती पर मातृभूमि को समर्पित काव्य संध्या का आयोजन शनिवार शाम को शहर में किया गया। आयोजन की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा, धर्मवीर तिवारी व मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलेश सिंह खांबे ने महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर दीपदान माल्यार्पण से विधिवत आयोजन का आगाज हुआ।

आयोजक सुशील मिश्रा ने भारत भारती की वंदना करते हुये देशवा के खातिर देहले परनवां, बचाइ लेले हो भारत माता के शनवां सुनाकर वाहवाही लूटी। संयोजन कर रहे शहीद स्थल करारी प्रमुख प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा राणा का रण देख देख हल्दीघाटी थर्राती है, भामाशाह बने साथी हिंद की ए परिपाटी है, घास की रोटी खाकर भी आन बान हित रहे सदा, राजस्थान भाल मेरा धन्य धन्य यह माटी है सुनाकर पूरी महफ़िल लूट लिया समसामयिक अभिव्यक्ति से।

अशोक तिवारी संचालक ने ,जो सिक्कों की खनक पर बिक जाये, वो मेरी नजर मे हुस्न नहीं सुनाकर लुभाये।धर्मेश चौहान एडवोकेट ने, देश वंदना करते हुए बड़ा ही सुंदर मेरा वतन है सुनाकर मुखर अभिव्यक्ति दी। सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम दिलीप सिंह दीपक विवेक चतुर्वेदी दयानंद दयालू ने भी वीर रस की रचनाओं से त्याग वीरता पराक्रम के अद्वितीय योद्धा को नमन् किया।

अंत में मुख्य अतिथि कमलेश सिंह खांबे ने राणाप्रताप को समर्पित वक्तव्य देकर तथा अध्यक्षता कर रहे धर्मवीर तिवारी के आशीर्वचन से विराम दिया गया। इस अवसर पर जय शंकर त्रिपाठी एडवोकेट लालता प्रसाद मिश्र आत्म प्रकाश तिवारी एडवोकेट देवानन्द पांडेय एड राकेश दूबे एड फारुख अली हाश्मी ऋषभ आदि रहे।

Previous Post

सलखन. जनरल दुकान का सीट तोड़कर चोरो द्वारा नगद समेत समान लेकर हुए फरार

Next Post

दुद्धी. कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Next Post

दुद्धी. कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. ग्रासिम इंडस्ट्रीज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 बने महादानी
  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन
  • दुद्धी. कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
  • बीजपुर. महाराणा प्रताप की जयंती पर मातृभूमि को समर्पित काव्य संध्या का आयोजन
  • सलखन. जनरल दुकान का सीट तोड़कर चोरो द्वारा नगद समेत समान लेकर हुए फरार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.