• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. निःशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 113 मरीजों की हुई जांच

JK Gupta by JK Gupta
May 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन…..


सोनभद्र के 100 बेड एमसीएच विंग लोढ़ी (स्वशासी राजकीय महाविद्यालय लोढ़ी के निकट) में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव मिश्रा ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें डॉक्टर की सलाह पर ईसीजी एवं 2डी इको टेस्ट भी किए गए। डॉ. वैभव मिश्रा ने मरीजों को हृदय रोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव के कारण हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना, थकान महसूस होना, धड़कन तेज चलना तथा हाथ, कंधे या जबड़े में दर्द होना हृदय रोग के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। डॉ. मिश्रा ने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, धूम्रपान और शराब से दूर रहने तथा तनाव कम रखने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर ईसीजी और 2डी इको जैसी जांच कराने से हृदय रोग का समय रहते पता लगाया जा सकता है और गंभीर खतरे से बचा जा सकता है। वहीं 100 बेड एमसीएच विंग के सीएमएस डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल वाराणसी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 113 मरीजों की जांच की गई।

इनमें 81 मरीजों की ईसीजी तथा 32 मरीजों की 2डी इको जांच की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि पहली बार एमसीएच विंग में हृदय रोगियों के लिए इस प्रकार का शिविर लगाया गया है और आगे भी हेरिटेज हॉस्पिटल के सहयोग से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह एक दिन इस तरह का स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न रोग विशेषज्ञ मरीजों की निःशुल्क जांच कर उचित परामर्श देंगे। शिविर में जांच कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की। मरीजों का कहना था कि महंगी जांचें मुफ्त में उपलब्ध होने से उन्हें काफी राहत मिली है।

इस अवसर पर हेरिटेज हॉस्पिटल वाराणसी से मार्केटिंग मैनेजर नीरज यादव, पीआरओ पवन यादव एवं कृष्णा सिंह, एमसीएच विंग से मैनेजर मदन नाथ गोस्वामी, सह-मैनेजर प्रशांत सिंह यादव तथा स्टाफ नर्स आरती, रेखा, मनीषा, रुक्मणी, जहांआरा और प्रियंका सहित बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. मारकुंडी ग्राम पंचायत सचिवालय पर किसानों का निःशुल्क पंजीकरण का कार्य प्रारंभ

Next Post

सोनभद्र. रेड क्रॉस दिवस पर “मानव बंधुत्व” थीम पर विशेष रेड क्रॉस का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. रेड क्रॉस दिवस पर "मानव बंधुत्व" थीम पर विशेष रेड क्रॉस का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio