संवाददाता@विजय अग्रहरी…

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव में बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से साईकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोरिहार गांव निवासी राजेश 27 वर्ष पुत्र लल्लन कोल बृहस्पतिवार देर शाम शाम हरि कीर्तन कार्यक्रम में वीर खुर्द गांव गया था।रात में वह साईकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरौधी गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर चालक भागने लगा तो थोड़ी दूर आगे मुंगेहरी गांव निवासी रामधनी विश्वकर्मा 49 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर विश्वकर्मा अपने मामा सोनहटी गांव निवासी गुलशन 60 वर्ष पुत्र पाखंडी भी ट्रैक्टर ट्रॉली के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश को दो मासूम बेटे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।