• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. “हमारी जनगणना-हमारा विकास” स्वगणना में सोनभद्र बना प्रदेश में नंबर-1

JK Gupta by JK Gupta
May 8, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान से मिली ऐतिहासिक सफलता


— अपील 07 मई से 21 मई तक स्वगणना अभियान में सभी नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं की स्वगणना अवश्य करें- जिलाधिकारी


Sonbhadra । जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित “हमारी जनगणना-हमारा विकास” थीम आधारित स्वगणना में जनपद सोनभद्र ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सांय 07 बजे तक जनपद सोनभद्र में 19984 लोगो ने स्वगणना ऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था जो अन्य जनपदो से कॉफी अधिक है।

जनपद में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की सतत निगरानी और प्रभावी कार्ययोजना के तहत व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप सोनभद्र ने स्वगणना में प्रदेश के अन्य जनपदों की तुलना में सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन किया। जनपद में स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा गांव से लेकर नगर क्षेत्रों तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के कारण आमजन में अभियान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि स्वगणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष रणनीति के तहत ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक, शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्वगणना ऐप, पोर्टल एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे आमजन को सही तरीके से मार्गदर्शन प्रदान कर सकें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के सहयोग से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुनादी, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया, बैठकें एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वगणना के महत्व के बारे में बताया गया।

प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक नागरिक तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बनें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “हमारी जनगणना-हमारा विकास” अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि सही एवं समयबद्ध जनगणना से ही क्षेत्र के समुचित विकास की योजना बनाई जा सकती है। सोनभद्र की प्रदेश में प्रथम रैंकिंग जनपदवासियों की जागरूकता, प्रशासनिक टीम की मेहनत एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी ने कहा कि जनपद में स्वगणना अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया।

सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए लक्ष्य आधारित कार्य कराया गया। ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में विशेष निगरानी रखी गई तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 07 मई से 21 मई तक संचालित स्वगणना अभियान में सभी नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं की स्वगणना अवश्य करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों एवं जनपदवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं को सफल बनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. 14 मई तक मिलेगा मुफ्त राशन, सरकार ने बढ़ाई वितरण की तारीख

Next Post

विंढमगंज. चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासी परेशान, पुनः वारदाता

Next Post

विंढमगंज. चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासी परेशान, पुनः वारदाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर

Breaking News

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित, इमरती कॉलोनी में स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

by J K Gupta
August 17, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

सोनभद्र. सफरीपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियों और घास से बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

by J K Gupta
August 17, 2026
0

ग्रामीण संवाददाता@विष्णु कुशवाहा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सफरीपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों विद्यालय परिसर में उगी घनी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio