• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. कंपोजिट विद्यालय पकरी में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

JK Gupta by JK Gupta
May 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@आनंद गुप्ता….  


कंपोजिट विद्यालय पकरी का शिक्षक तीन वर्षों से बीआरसी में संबद्ध
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पकरी में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कुल 170 बच्चों का नामांकन है, लेकिन शिक्षण कार्य के लिए केवल दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र ही तैनात हैं।

इनमें से भी एक शिक्षक पिछले तीन वर्षों से बीआरसी कार्यालय में संबद्ध चल रहे हैं। जिससे विद्यालय में शिक्षकों की संख्या और कम हो गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि इतने बड़े विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था न होने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। एक साथ कई कक्षाओं को संभालने में शिक्षकों को कठिनाई होती है।

कई बार एक ही शिक्षक को दो से तीन कक्षाओं का संचालन करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पाती। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बीआरसी में संबद्ध शिक्षक को तत्काल विद्यालय में वापस भेजा जाए तथा अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

इस संबंध में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो बच्चों की शिक्षा स्तर पर गंभीर असर पड़ेगा।
बीएसए मुकुल आनन्द पांडे ने बताया कि माला संज्ञा में नहीं है जांच करा रहे हैं

Previous Post

दुद्धी. जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. कंपोजिट विद्यालय पकरी में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
  • दुद्धी. जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट घायल
  • दुद्धी. नगर पंचायत की सख्त चेतावनी, स्वेच्छा से हटाएं अतिक्रमण, वरना होगी कानूनी कार्रवाई
  • अनपरा. नशे के कारोबारी की 27 लाख की अवैध संपत्ति हुई फ्रिज, बैंक खाता और मकान किया गया अभिग्रहित
  • विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.