संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भैरवा रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जमा तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी बीजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र लाला गुप्ता निवासी बरवानी, शक्तिनगर ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद गांजा बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया|