• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. गेहूं खरीद, खतौनी व बटाईदार किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन….


जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ काशी प्रांत, सोनभद्र ने जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की उर्वरक, बीज, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति एवं कृषि उपज विपणन से जुड़ी समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान की मांग की गई।

प्रभुपाल सिंह मौर्य ने कहा कि भौगोलिक रूप से विविधता वाले जनपद में नवागत जिलाधिकारी की नियुक्ति से किसानों में आशा एवं विश्वास का माहौल बना है। संघ ने उनके आगमन का स्वागत करते हुए अपेक्षा जताई कि उनके मार्गदर्शन में किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरी की कमी का मुद्दा उठाया गया।

बताया गया कि पर्याप्त बोरी उपलब्ध न होने के कारण कई क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सभी क्रय केंद्रों पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में बोरी उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम मधुपुर, सरोली, जडेरुआ, गढ़ईगाढ़, बट्ट, बत्तरा, लोहरा, सिरसिया ठकुराई, बहेरा, मुबारकपुर सहित कई ग्राम सभाओं में खतौनी अंश निर्धारण न होने की समस्या भी उठाई गई। इससे किसानों को खतौनी सत्यापन, भूमि अभिलेख एवं फार्मर रजिस्ट्री बनवाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संघ ने इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि गेहूं क्रय केंद्रों पर तैनात प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि बटाईदार किसानों से भी अनिवार्य रूप से गेहूं की खरीद की जाए, ताकि किसी भी किसान को उसका उचित लाभ मिल सके और वह सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। अंत में भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी से सभी समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने एवं किसानों को राहत प्रदान करने की अपील की।

इस अवसर पर रामजी सिंह, महेंद्र जायसवाल, जयप्रकाश, नंदलाल सिंह, राजेश सिंह, पवन कुमार मौर्य, रमेश मौर्य, बैजनाथ मौर्य, छविनाथ मौर्य सहित कई किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. घरेलू कलह से त्रस्त महिला ने दो मासूम बच्चों संग लगाई फांसी, क्षेत्र में सनसनी

Next Post

अनपरा. ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर भक्ति की बयार, सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

Next Post

अनपरा. ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर भक्ति की बयार, सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio