• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. कुम्हारी/माटीकला कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित चाक और पगमिल, आवेदन प्रक्रिया शुरू

JK Gupta by JK Gupta
May 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन….


उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा माटीकला से जुड़े पारंपरिक कारीगरों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। माटीकला टूल किट वितरण योजना के अंतर्गत कुम्हारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक चाक) और पगमिल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला उद्योग को बढ़ावा देना, कारीगरों की कार्यक्षमता में सुधार करना तथा उनकी आय में वृद्धि कर जीवन स्तर को सशक्त बनाना है।

इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 35 इलेक्ट्रिक चाक वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत मिट्टी से बने पारंपरिक उत्पाद जैसे कुल्हड़, परई, गिलास, थाली, गगरी आदि के निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा।इच्छुक लाभार्थी कारीगर 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upmatikalaboard.in पर उपलब्ध है। आवेदन के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर जमा करनी होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत जिन लाभार्थियों को वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक बैंक ऋण प्राप्त हुआ है, वे भी पगमिल के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद अंतिम सूची जारी होगी।अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी से संपर्क किया जा सकता है।

यह योजना परंपरागत माटीकला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Previous Post

मुख्यालय. भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कचहरी में समरसता संगोष्ठी आयोजित

Next Post

मुख्यालय. आजाद अधिकार सेना ने जनसुनवाई और आरटीआई व्यवस्था में लापरवाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. आजाद अधिकार सेना ने जनसुनवाई और आरटीआई व्यवस्था में लापरवाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चोपन. दो वर्ष पूर्व ईदगाह रोड पुलिया पर लगा हाई मास्ट लाइट गायब, अंधेरा बना खतरा, लोगों में आक्रोश
  • म्योरपुर. रामविचार गौतम बने बसपा के मिर्जापुर मंडल जोन प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
  • म्योरपुर. दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में जी रहे ग्रामीण, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
  • मुख्यालय. आजाद अधिकार सेना ने जनसुनवाई और आरटीआई व्यवस्था में लापरवाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मुख्यालय. कुम्हारी/माटीकला कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित चाक और पगमिल, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.