• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 13, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) एस.एन. पाणिग्राही का दौरा, एचआर व सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा

JK Gupta by JK Gupta
April 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव……

एनटीपीसी सिंगरौली में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्र, श्री सूर्य नारायण पाणिग्राही ने 7 अप्रैल को परियोजना का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मानव संसाधन एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में श्री पाणिग्राही ने एचआर अधिकारियों के साथ संवाद कर कर्मचारी कल्याण योजनाओं, प्रशिक्षण एवं विकास कार्यक्रमों तथा कार्य-संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

दौरे के दौरान उन्होंने कार्यपालक संघ, यूनियन, युवा अधिकारियों एवं एसएमसी सदस्यों के साथ अलग-अलग संवाद सत्रों में भाग लेकर उनके सुझाव सुने। साथ ही परियोजना विस्तार से जुड़ी गतिविधियों का भी जायजा लिया।

सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण में एनटीपीसी सिंगरौली की भूमिका की सराहना की और इन्हें अधिक व्यापक एवं सतत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान लोझरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की 20 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भी श्री पाणिग्राही शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक श्री संदीप नायक ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही संगठन की प्रगति का आधार होता है और सभी को संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पाणिग्राही ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवनशैली संगठनात्मक सफलता के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त विश्राम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं तनाव प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।

दौरे के दौरान श्री पाणिग्राही ने पारदर्शिता, सहभागिता और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री संदीप नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री सी.एच. किशोर कुमार एवं महाप्रबंधक (परियोजना) श्री रश्मि रंजन मोहंती सहित अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

एनटीपीसी प्रबंधन ने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास जताया कि इससे मानव संसाधन प्रबंधन एवं सीएसआर गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

Previous Post

सोनभद्र. फार्मर रजिस्ट्री न कराये जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त हो सकती है अवरूद्ध- जिलाधिकारी

Next Post

सोनभद्र. बेतरतीब और मानकविहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Next Post

सोनभद्र. बेतरतीब और मानकविहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • चूर्क. बीस गांवों की राह बनी जोखिम भरी, पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • FIFA World Cup: तय हुआ ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल का लाइनअप… जानिए कब और किस टीम की किससे होगी टक्कर
  • सोनभद्र. अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन
  • ओबरा. ओबरा तापीय परियोजना से तांबे की चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार
  • म्योरपुर. 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • चूर्क. बीस गांवों की राह बनी जोखिम भरी, पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • FIFA World Cup: तय हुआ ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल का लाइनअप… जानिए कब और किस टीम की किससे होगी टक्कर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.