• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. नपं ने जारी किया कर निर्धारण नोटिस,15 दिन में आपत्ति का अवसर

JK Gupta by JK Gupta
March 31, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
265
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह…..


नगर पंचायत अनपरा द्वारा क्षेत्र के भवन एवं भूखंड स्वामियों को कर निर्धारण (हाउस टैक्स) के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।इसके तहत संपत्तियों का वार्षिक कर निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।नगर पंचायत के अनुसार यह कार्रवाई उ.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1916 के तहत की जा रही है।

नोटिस में संपत्ति स्वामियों से स्वामित्व संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है,ताकि अभिलेखों में सही स्वामी/अधिभोगी का नाम दर्ज किया जा सके।नोटिस के मुताबिक गृहकर मकान/भूखंड के आकार के आधार पर तथा जलकर निर्धारित किया गया है, जिसे आगामी वित्तीय वर्ष से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित व्यक्ति अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं या किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित अवधि में आपत्ति न मिलने पर कर निर्धारण को स्वीकृत मानते हुए लागू कर दिया जाएगा।नगर निकायों द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई कर अभिलेखों के अद्यतन और राजस्व वसूली को सुनिश्चित किया जाता है।

Previous Post

सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारियां पूरी, सभी विभाग करेंगे समन्वित कार्य

Next Post

दुद्धी. मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला

Next Post

दुद्धी. मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. संभव नहीं शिक्षा के बिना सम्मान तथा विकास -सूरज सिंह यादव
  • घंटों की मेहनत, नाकामी और बलिदान…शीतल देवी बोलीं- किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो
  • विंढमगंज. NH-39 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी
  • बीजपुर. प्रचालन उत्कृष्टता के साथ समाज कल्याण में अग्रणी एनटीपीसी रिहंद
  • दुद्धी. संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मचारी के घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.