चोपन/सोनभद्र.@कृपा शंकर पांडेय……

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह हाजीपुर के द्वारा ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे में उत्कृष्ट रेल सेवा में योगदान देने पर 87 लोगों को उत्कृष्ट रेल सेवा अवार्ड हेतु नामांकित किया गया।
इसी के तहत मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन रंजीत कुमार को भारतीय रेल में धनबाद मण्डल को ढुलाई एवं कमाई में प्रथम स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उत्कृष्ट रेल सेवा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इससे चोपन क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे काफी हर्ष है।