• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जितना पैसा उतना बिजली; प्रदेश में लागू हुआ स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर सिस्टम

JK Gupta by JK Gupta
March 30, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


प्रदेश में बिजली व्यवस्था अब पूरी तरह हाईटेक होती जा रही है। पारंपरिक बिजली मीटरों की जगह तेजी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज करना होगा, तभी बिजली का उपयोग कर सकेंगे। बैलेंस समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी।

जिससे उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर सीधा नियंत्रण मिलेगा। विद्युत परीक्षण खंड रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार दीपांकर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक की एक महत्वपूर्ण देन है। इसमें डबल साइड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे उपभोक्ता और बिजली विभाग दोनों को रियल टाइम में बिजली खपत की जानकारी मिलती रहती है।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली खर्च को नियंत्रित कर सकता है। खासकर वे लोग जो अपने घर से दूर रहते हैं, वे कहीं से भी मोबाइल ऐप के माध्यम से मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं और खपत पर नजर रख सकते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस कम या माइनस होने पर उपभोक्ता के मोबाइल पर तुरंत संदेश भेजा जाता है। यदि बैलेंस समाप्त हो जाता है और बिजली कट जाती है, तो रिचार्ज करने के लगभग आधे घंटे के भीतर आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाती है।

यदि इसके बाद भी बिजली चालू नहीं होती है, तो उपभोक्ता विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 या मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। मीटर की सटीकता को लेकर भी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता को यह संदेह होता है कि उसका मीटर तेज चल रहा है, तो वह निर्धारित शुल्क देकर अपने स्मार्ट मीटर के समानांतर एक चेक मीटर लगवाकर जांच करवा सकता है।

वर्तमान में माइनस बैलेंस होने पर दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है, हालांकि भविष्य में उपभोक्ताओं की जागरूकता बढ़ने के साथ इस व्यवस्था में बदलाव संभव है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए विभाग विशेष अभियान चला रहा है, जहां कर्मचारी स्वयं उपभोक्ताओं के पास जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और समाधान का प्रयास कर रहे हैं।ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं की किस्तें निर्धारित हैं।

उन्हें अपने रिचार्ज के साथ ही किस्त की राशि भी जमा करनी होगी। विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि जहां अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा सके हैं, वहां भी जल्द ही इन्हें स्थापित किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर रिचार्ज कराते रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जनपद के लाल आनंद राज सिंह ने UPPCS में किया जनपद का नाम रौशन, हर्ष

Next Post

चोपन. विकास चंद्र पांडेय बने असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग), क्षेत्र में खुशी की लहर

Next Post

चोपन. विकास चंद्र पांडेय बने असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग), क्षेत्र में खुशी की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio