बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा…….

प्रेस क्लब बीजपुर की कमेटी विगत दिनों भंग किया गया था। जिसकी वजह से नई कार्यकारणी का गठन शुक्रवार की शाम को सर्वसम्मति से कमेटी के लोगो ने मंच पर बैठक कर विचार विमर्श के पश्चात अनिल त्रिपाठी, रामबली मिश्रा, रविन्द्र पाण्डेय को संरक्षक, संजय अग्रवाल को अध्यक्ष , विजय पटेल , संदीप राय उपाध्यक्ष , रामजियान गुप्ता को कोषाध्यक्ष , रघुराज सिंह को महामंत्री, रविन्द्र श्रीवास्तव को मंत्री चुना गया।
सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एक दूसरे को बधाई दी। वही मौजूद संत महात्माओं सहीत इंद्रेश सिंह , श्री राम यादव, यशवंत सिंह, मनीष यादव, तारक नाथ दुबे सहित आशीर्वाद व बधाई देने वालो का ताता लग गया।
पत्रकार हित के लिए प्रेस क्लब बीजपुर हर कदम पत्रकारों के लिए तत्पर रहेगा साथ ही समाज हित के लिए सकारात्मक पहुलुओ पर हर कदम बढ़-चढ़ कर कार्य करेगा।