शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव……

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की शाम अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे उपनिरीक्षक रामबचन यादव, दिनेश गौतम कांस्टेबल अमृतलाल, अक्षय कुमार यादव एवं महिला सिपाही सुनीता यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे की मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू उर्फ गूड्डू निवासी चिल्काटाड़ बस्ती को गिरफ्तार कर लिया| तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ| पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया|