• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन का विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग पर प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
March 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के पदाधिकारियों ने विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के उपरांत संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता ओ.पी. गुप्ता से मिला और उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के प्रयासों के बावजूद अधिकारी जनहित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बिना पूर्व सूचना के बैलेंस समाप्त दिखाकर बिजली काट दी जाती है और रिचार्ज अपडेट न होने की शिकायतें आम हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने बकाए को बिना स्पष्ट जानकारी के बिल में जोड़ दिया जा रहा है। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि विभाग द्वारा शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया जा रहा है और कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी भी उपलब्ध नहीं रहते। उन्होंने जर्जर खंभों, लटकते तारों और खुले ट्रांसफार्मरों को गंभीर खतरा बताया।

जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने छोटे बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई और बड़े बकायेदारों पर नरमी को दोहरा मापदंड बताया। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने सोलर बिजली समायोजन, झटपट योजना में अनियमितता और हेल्पलाइन सेवाओं की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन में कौशल शर्मा, प्रीतपाल सिंह, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल, जसकीरत सिंह, रवि जायसवाल, राजू जायसवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, अमित केसरी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

अनपरा, किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज, तीन आरोपियों पर शक

Next Post

कोन. चार किलो अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

कोन. चार किलो अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चोपन. सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 324 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
  • बीजपुर. वासंतिक नव रात्रि के महाष्टमी को भक्तों ने मां आदिशक्ति के चरणों में शीश नवाया
  • सोनभद्र. सड़क अनुशासन के लिए पुलिस का सख्त अभियान, वाहनों के अवैध हूटर किए नष्ट
  • सलखन. नौ दिवसीय सतचंडी यज्ञ और राम कथा में आठवें दिन उमड़ा आस्था का जन सैलाब
  • बीजपुर. आला कत्ल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.