• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

JK Gupta by JK Gupta
February 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी उषा (24 वर्ष) और भतीजी रिंकी के साथ रिहंद बांध से जुड़े एक छोटे नाले को ट्यूब के सहारे पार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नाले में इस समय पानी भरा हुआ था और काफी मात्रा में घास भी जमा थी।

क्षेत्र में नाला पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीण अक्सर ट्यूब के सहारे ही आवागमन करते हैं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा और पानी में घनी झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार सुबह वाराणसी से एसडीआरएफ की 9 सदस्यीय टीम सब इंस्पेक्टर शहंशाह कटियार के नेतृत्व में करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2 बजे पानी के अंदर झाड़ियों में फंसे महिला और बच्ची के शव बरामद कर लिए। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले पर जल्द से जल्द पुल या सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Previous Post

करमा. केकराही रेलवे क्रासिंग पर लग रहे जाम से दुर्घटना की आशंका

Next Post

सोनभद्र. उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नौ कुंडिया गायत्री महायज्ञ के यज्ञकुंड में डाली गईं आहुतियां
  • सलखन. मुख्य बाजार में सरकारी हैण्डपम्प दो सप्ताह से खराब, स्थानीय एवं राहगीर हुए परेशान
  • कोन. हर घर नल जल योजना की जाँच कराये जाने की उठी मांग
  • सोनभद्र. डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की 2025-2026 की चुनाव प्रक्रिया शुरू
  • सोनभद्र. उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.