• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. केकराही रेलवे क्रासिंग पर लग रहे जाम से दुर्घटना की आशंका

JK Gupta by JK Gupta
February 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

करमा/सोनभद्र. @हनीफ खान…..


केकराही बाजार मे स्थित रेलवे क्रासिंग पर लग रहे जाम से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं, रेलवे लाइन और सड़क के बीच बहुत ही कम फासला होने के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।चुनार से चोपन को जोड़ने वाली इस रेलवे लाइन से चौबीस घंटे मे औसतन चालीस गाड़ियों का आना जाना हो रहा है, हर तीस से पचास मीनट पर गाड़ियों का आवागमन होता है।

जिससे कम से कम पन्द्रह से बीस मीनट तक रेल फाटक बन्द रहता है, रेल फाटक बन्द होते ही दोनों तरफ लम्बा जाम लग जाता है, इन परिस्थितियों मे दुकान दारों की खुब फजीहत होती है, ऐसी नौबत दिन मे बार बार आती है। चोपन से चुनार तक एक सौ तीन किलोमीटर लम्बे रेल मार्ग के दोहरी करण का कार्य तेजी से चल रहा है, दोहरी करण का कार्य करा रही झारखंड के झंझरिया निर्माण लिमिटेड के अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि सन् 2027 तक दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाना है।

इधर लोंगों का मानना है कि रेलवे लाइन के दोहरी करण के बाद आने जाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ने से रेलवे क्रासिंग पर जाम की स्थिति और बढ़ेगी, दोहरी करण के साथ ही ऐसे रेलवे क्रांसिग जहां बहुत जरुरत के बाद भी रेलवे क्रांसिग नहीं बना है वहां की स्थिति काफी खतरनाक साबित हो सकती है, रेलवे प्रसाशन को चिन्हित करते हुए ऐसे स्थलों पर रेलवे क्रांसिग बनाने चाहिए।

इसी तरह केकराही बाजार स्थित रेलवे क्रांसिग पर भी आने वाले दिनों मे जाम की स्थिति और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, बाजार वासियों ने रेलवे प्रसाशन से कोई दुसरा विकल्प तलाशने की मांग की है।

Previous Post

म्योरपुर. श्री राम कथा में सती चरित्र भगवान शंकर-पार्वती की विवाह की कथा सुनाई

Next Post

रेणुकूट. नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

Next Post

रेणुकूट. नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में हारा भारत, बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में मारी बाजी
  • करमा. मालगाड़ी की चपेट में आने से  व्यक्ति की मौत
  • सोनभद्र. हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का हुआ पाठ
  • अनपरा. अवैध कोयला कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, नियमों को ताक पर रखकर हो रहा भंडारण
  • दुद्धी. प्राइवेट प्रकाशन की बुक एवं बुक लिस्ट मिलने के बाद भी सिर्फ नोटिस जारी करना बना चर्चा का विषय

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.