@जेo केo/सोनभद्र……

विधानसभा दुद्धी (403) अंतर्गत अपना दल (एस) की मासिक बैठक उत्सव वाटिका, दुद्धी में रणनीतिक और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। बैठक का संदेश स्पष्ट था दुद्धी में अपना दल (एस) अब उभरती निर्णायक राजनीतिक ताकत बन चुका है।अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की। विधानसभा प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव की उपस्थिति ने संगठन को नई ऊर्जा दी।
राकेश यादव ने कहा, “अब कोई ढील या लापरवाही नहीं चलेगी। अपना दल गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों व किसानों की आवाज है, जो चुनावों में सत्ता तय करेगा। हर बूथ को युद्धस्तर पर मजबूत करें।” उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर पूरी ताकत से उतरने का ऐलान किया।जिला महासचिव मुकेश तरंग पटेल को दुद्धी विधानसभा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने उनका स्वागत किया। मुकेश पटेल ने कहा, “पार्टी नीतियां हर गांव-टोले तक पहुंचें।”विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया। पंचायत मंच जिला अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा ने युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
निरंजन जायसवाल ने जोन, सेक्टर व बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन की सराहना की अब प्रचार नहीं, परिणाम की राजनीति।”बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क व जिला पंचायत चुनाव की रणनीति पर सहमति बनी। कार्यकर्ताओं ने अपना दल को सबसे मजबूत शक्ति बनाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में जोन-सेक्टर-बूथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने युद्धस्तरीय तैयारी का संकेत दिया।