• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. सोनभद्र विहिप के तत्वाधान में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
January 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
89
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……


विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, सोनभद्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी शनिवार को चोपन नगर स्थित श्याम मैरिज लॉन (HDFC बैंक के सामने) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में देश की वर्तमान परिस्थितियों एवं हिंदू समाज के चिंतन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में विभाग मंत्री राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों में सामाजिक जागरूकता का उत्साह देखने को मिला। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जनार्दन बैसवार ने किया |

Previous Post

करमा. कमिश्नर और आईजी ने थाने पर सुनी फरियाद

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी विधानसभा में अपना दल (एस) का संगठन निर्णायक मजबूती की ओर

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी विधानसभा में अपना दल (एस) का संगठन निर्णायक मजबूती की ओर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.