@जेo केo/सोनभद्र……
— जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

Sonbhadra । जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह के कुशल निर्देशन में सीएम डैशबोर्ड की माह दिसम्बर 2025 की रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में चौथा एवं पूर्वांचल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गत माह में जनपद का रैंक 13वां था, ज्ञातव्य हो की सी0 एम0 डैस बोर्ड पोर्टल पर विकास कार्यों से संबंधित 86 योजनाएं तथा राजस्व में 60 योजनाएं की मासिक समीक्षा की जाती है, इस बेहतर परिणाम के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
