सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…….
— ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन ग्राम पंचायत स्थित बिचला टोला में एक लाख बयालिस हजार रु की लागत से बनी पुलिया के मानक के गुणवत्ता पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।
उक्त सम्बंध में राघवेंद्र कुमार वार्ड सदस्य, चंद्रमणि भारती,कमलेश भारती, अनिल कुमार, विजय,छोटे लाल इत्यादि लोगों ने बताया कि खेतों के बीच बनी पुलिया मानक के गुणवत्ता को अनदेखी की गई है।पुलिया जल निकासी का मुंह छोटा है।पुलिया की उचाई व ढलान का भी का अनदेखी की गई है।

जो वर्षाकाल में जल जमाव काटाव का भी खतरा बन गया है।जो कभी भी किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। उक्त सभी परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों समेत जिला अधिकारी से स्थलीय निरिक्षण कर दोस्ती लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।