करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव..

बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है, पक कर तैयार धान की फसल खेतों मे सड़ रही है, कुछ किसान फसल की कटाई करने के बाद मडा़ई करने की तैयारी करही रहे थे कि बारिश शुरू हो गयी, किसान सोचे भी नहीं थे कि ऐसा होगा ऐसे समय मे इतना अधिक बारिश हो सकती है।
कटाई करने के बाद खेत मे पड़ी धान की फसल सड़ रही है, धान से अंकुर निकलने लगा है, बुजुर्ग किसान पारस नाथ ने बताया कि उनके जानकारी मे धान की फसल का इतना नुकसान कभी नहीं हुआ था।
करमा विकास खंड के भरू हा गांव निवासी चंद्रशेखर नाथ तिवारी ने बताया कि इस बारिश से कटाई हुई है ,जो जो वाकी है वह गिर गई हैजिसके ऊपर पानी का जल जमाव हो गया है जिससे धान से अंकुर निकलने लगा है। ऐलाही गांव निवासी जग नरायन यादव का आठ बिगहा धान कटाई करके खेत मे पड़ा रह गया।

मडा़ई हो पाती कि इसके पहले बारिश के भेंट चढ़ गया, जग नरायन यादव ने बताय कि एक दिन और मौका मिल गया होता तो हम मडा़ई करवा लिए होते, पूरे खेत मे अब भी पानी भरा है, पूरी फसल बर्बाद हो गयी । किसानों ने जिलाधाकारी से बेमौसम हुई बारिश के चलते फसलों को हुए भारी नुकसान की पड़ताल कराते हुए शासन स्तर से क्षतिपूर्ति दिलाने का मांग किया है।







