• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bulandshahr News: शराब की बोतलें, बेड पर खून से लथपथ लाश… बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेरहमी से हत्या

Admin by Admin
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Bulandshahr News: शराब की बोतलें, बेड पर खून से लथपथ लाश… बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेरहमी से हत्या
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:September 15, 2025, 14:16 IST

Bulandshahr News: बुलंदशहर के जाहिदपुर कला गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उनका लहूलुहान शव बिस्तर पर मिला. घर से शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं और सभी संभावित एंगल्स पर जांच जारी है.

बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेरहमी से हत्या, घर  में मिली लाशBulandshahr News: बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर कला गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की रहस्यमयी हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उनका गला रेत दिया, और उनका लहूलुहान शव उनके ही घर के बिस्तर पर पड़ा मिला. घटना की सूचना फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. पुलिस ने शुरुआती जांच में घर से शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद किए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले आरोपी मृतक के साथ मौजूद थे. इस सनसनीखेज वारदात की जांच के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित कर दी हैं.
विनोद चौधरी खुर्जा और जेवर क्षेत्र से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे. हालांकि, उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है. वर्ष 2007 में एक हत्या के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जो वर्तमान में हाई कोर्ट में अपील के लंबित है. इसके अलावा, दो पक्षों के बीच हुए विवाद में विनोद पर 20 लाख रुपये का गारंटर का बोझ था, और एक पक्ष उन पर पैसों के लिए दबाव बना रहा था. पुलिस इन सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है. बताया जाता है कि विनोद की पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं, जबकि वह अकेले ही इस मकान में निवास करते थे.

खुलासे में जुटीं पांच टीमें

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्यों को संग्रहित करने के निर्देश दिए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा, “हमने पांच विशेष टीमें गठित की हैं. सभी संभावित एंगल्स पर जांच चल रही है, और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.”

भाई ने लगाई न्याय की गुहार

मृतक के भाई सुधीर चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए बताया, “भाई अकेले रहते थे. हमने कल ही उनसे बात की थी. यह घटना बहुत दर्दनाक है. हम पुलिस से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.” सुधीर ने संकेत दिया कि विनोद पर आर्थिक दबाव के कारण यह हत्या हो सकती है, लेकिन उन्होंने अन्य विवरण साझा नहीं किए.

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों के बयान और फोन रिकॉर्ड्स की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक विवादों को प्रमुख कोण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, जबकि जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने का आह्वान किया है. जांच जारी है, और अपडेट के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Bulandshahr,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2025, 14:16 IST

homeuttar-pradesh

बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेरहमी से हत्या, घर में मिली लाश

Source link

Previous Post

सोनभद्र. हाथ में तलवार लिए दहशत फैलाने का बना रहा था माहौल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Next Post

‘अब तो गोली चल चुकी है’, फायरिंग की घटना के बाद खुशबू पाटनी ने बताया सेल्फ डिफेंस का जुगाड़, यूजर्स ने किया ट्रोल

Next Post
‘अब तो गोली चल चुकी है’, फायरिंग की घटना के बाद खुशबू पाटनी ने बताया सेल्फ डिफेंस का जुगाड़, यूजर्स ने किया ट्रोल

'अब तो गोली चल चुकी है', फायरिंग की घटना के बाद खुशबू पाटनी ने बताया सेल्फ डिफेंस का जुगाड़, यूजर्स ने किया ट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज
  • सोनभद्र. आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
  • सोनभद्र. सोन नदी में कथित अवैध खनन के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.