• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डेविस कप में भारत की ड्रीम शुरुआत… डेब्यू में चमके सुरेश, सुमित नागल की जीत से वापसी, स्विट्जरलैंड के खिलाफ भारत 2-0 से आगे

Admin by Admin
September 13, 2025
in खेल
0
डेविस कप में भारत की ड्रीम शुरुआत… डेब्यू में चमके सुरेश, सुमित नागल की जीत से वापसी, स्विट्जरलैंड के खिलाफ भारत 2-0 से आगे
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली. भारतीय टेनिस खिलाड़ियों ने स्विट्जरलैंड के बील में जारी डेविस कप मुकाबले में जीत से आगाज किया है. भारत ने पहले दिन दोनों एकल मैच जीतकर मेजबान टीम पर 2-0 की बढ़त बना ली. जर्व खिलाड़ी के रूप में चुने गए दक्षिणेश्वर सुरेश ने स्विट्जरलैंड के ऊंची रैंकिंग वाले जेरोम काइम को सीधे सेटों में हरा दिया. वहीं सुमित नागल ने डेविस कप में जीत से वापसी की जिससे भारत यूरोपीय टीम के खिलाफ मुकाबले में जीत की दहलीज पर पहुंच गया.

कप्तान रोहित राजपाल ने आर्यन शाह की जगह दक्षिणेश्वर पर भरोसा जताया और चेन्नई के इस लंबे कद के खिलाड़ी ने अपने उन्हें निराश नहीं किया.उन्होंने 155वीं रैंक वाले काइम को शुरुआती एकल मुकाबले में 7-6 (4) 6-3 से शिकस्त दी. एटीपी रैंकिंग में दक्षिणेश्वर 626वें स्थान पर हैं, लेकिन उनका खेल इस कम रैंकिंग से कहीं बेहतर था.उन्होंने नेट का शानदार इस्तेमाल कर अपने प्रतिद्वंद्वी को परेशान किया. पिछले साल शीर्ष 100 में रहने के बाद अब शीर्ष 300 में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे नागल ने मार्क-एंड्रिया ह्यूस्लर को 6-3, 7-6 (4) से हराकर डेविस कप में जीत से वापसी की जिससे भारत को पहले दिन के अंत में 2-0 की बढ़त मिली.

भारत अब यूरोपीय धरती पर एक यादगार डेविस कप जीत हासिल करने के बहुत करीब है क्योंकि उसे शनिवार को होने वाले तीन मैचों में से एक में जीत हासिल करनी होगी. एन श्रीराम बालाजी और ऋत्विक बोलिपल्ली की टीम उलट एकल से पहले जैकब पॉल और डोमिनिक स्ट्राइकर से भिड़ेगी. भारतीय डेविस कप टीम की यात्रा इतिहास पर नजर डाले तो पता चलता है कि भारत ने दौरे के दौरान उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान जैसी मजबूत एशियाई टीमों को हराया था लेकिन जब यूरोपीय टीम की बात आती है तो उसका रिकॉर्ड खराब है.

भारत ने पिछली बार 1993 में कान्स में किसी यूरोपीय टीम को हराया था, जब लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन की अगुवाई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस को 3-2 से हराया था. इस सदी की शुरुआत से भारत को स्वीडन (2024), डेनमार्क (2023), नॉर्वे (2022), फिनलैंड (2021), क्रोएशिया (2020), इटली (2019), सर्बिया (2018, 2011), कनाडा (2017), रूस (2010), रोमानिया (2008), स्वीडन (2005), नीदरलैंड (2003) और स्वीडन (2000) से विदेशी मैदानों में हार मिली है.

भारत ने हालांकि 2022 में नयी दिल्ली में घरेलू मैदान पर डेनमार्क को हराया था. ह्यूस्लर 222वें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ी से 68 स्थान ऊपर हैं लेकिन नागल ने डेविस कप करियर के सबसे प्रतिस्पर्धी प्रदर्शनों में से एक की बदौलत भारत को बढ़त दिला दी. दक्षिणेश्वर ने मैच के कहा, ‘मैं बस धैर्य के साथ अपनी योजना के मुताबिक खेलने पर ध्यान दे रहा था. पहली बार देश के लिए खेलने का बहुत दबाव था. मुझे लगता है कि मैंने इसे काफी अच्छे से संभाला. मैंने अपनी ताकत के साथ खेला. कुछ गेम ऐसे थे जहां मैं पिछड़ सकता था लेकिन मैंने अपनी सर्विस पर भरोसा किया, जो मेरी ताकत है.’

दक्षिणेश्वर और काइम के खिलाफ चौथे गेम में असहज गलतियों के कारण चौथे गेम के कारण 0-40 से पिछड़ गए. उन्होंने लगातार पांच अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया. दक्षिणेश्वर और काइम ने मैच की शुरुआत अच्छी की और शानदार सर्विस की. चौथे गेम में दक्षिणेश्वर ने लगातार कुछ गलतियां कीं, जिससे वह 0-40 से पीछे हो गए. उन्होंने लगातार पांच अंक हासिल कर स्कोर बराबर कर लिया. दक्षिणेश्वर की सर्विस छठे गेम में फिर से दबाव में आ गई. 30-ऑल के स्कोर पर, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के बैकहैंड पर लगातार हिट किया और एक बैकहैंड विनर के साथ गेम जीत लिया. दूसरी ओर, काइम की सर्विस उतनी तेज नहीं थी, लेकिन वह सही जगह पर हिट करके आगे बढ़ते रहे.

जैस्मीन लाम्बोरिया वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक जीत दूर… मीनाक्षी का मेडल भी हुआ पक्का, पुरुष बॉक्सर लिवरपूल से लौटे खाली हाथ

दक्षिणेश्वर ने अब नेट के करीब आकर खेलना शुरू किया, जिससे मैच में बहुत फ़र्क पड़ा. पहले सेट में कोई ब्रेक नहीं हुआ और यह सेट टाई-ब्रेकर से तय हुआ. दक्षिणेश्वर ने फोरहैंड शॉट से 5-3 की बढ़त बना ली. मैच की सबसे लंबी रैली में काइम का शॉट नेट पर लग गया, जिससे दक्षिणेश्वर को दो सेट पॉइंट मिले. उन्होंने पहला मौका गंवा दिया, लेकिन बैकहैंड लॉब से दूसरा सेट पॉइंट जीतकर पहला सेट अपने नाम कर लिया. दूसरे सेट के पांचवें गेम में काइम को पहली बार ब्रेक का मौका मिला. दक्षिणेश्वर ने एक सर्विस रिटर्न को यह सोचकर छोड़ दिया कि गेंद बाहर जाएगी, लेकिन वह लाइन पर गिरी. दक्षिणेश्वर ने इस ब्रेक पॉइंट को बचा लिया और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी.

दक्षिणेश्वर को अपनी अगली सर्विस में और भी ब्रेक पॉइंट का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ज़ोरदार सर्विस से इसका बचाव किया। उन्होंने काइम की सर्विस को ब्रेक किया और 5-3 की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली. भारतीय खिलाड़ी ने अपनी सर्विस पर ऐस के साथ मैच को ख़त्म कर दिया.



Source link

Previous Post

Mizoram-Delhi Rajdhani Express: दिल्‍ली समेत इन तीन राज्‍यों की लग गयी ‘लाॅटरी’, अब केवल किराए में रहना-घूमना सब कुछ

Next Post

सिगरेट पर बाप ने चप्पलों से पीटा, ट्रेन में गाकर कमाए पैसे, स्ट्रगलर से बना सुपरस्टार, जानते हैं नाम?

Next Post
सिगरेट पर बाप ने चप्पलों से पीटा, ट्रेन में गाकर कमाए पैसे, स्ट्रगलर से बना सुपरस्टार, जानते हैं नाम?

सिगरेट पर बाप ने चप्पलों से पीटा, ट्रेन में गाकर कमाए पैसे, स्ट्रगलर से बना सुपरस्टार, जानते हैं नाम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio